राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक, 14 मार्च को होगा विभिन्न वादों का त्वरित निस्तारण

गौतमबुद्धनगर, 10 मार्च।
जनपद में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (एसटी एक्ट) एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोमप्रभा मिश्रा ने की।

बैठक में बताया गया कि 14 मार्च को जनपद मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय तथा सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दीवानी वाद, वैवाहिक व पारिवारिक विवाद, दाखिल-खारिज व भूमि पट्टा प्रकरण, शमनीय फौजदारी मामले, बैंक ऋण विवाद, राजस्व व वन भूमि से जुड़े मामले, भूमि अर्जन से संबंधित वाद तथा मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा दावों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-सहमति के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

नोडल अधिकारी सोमप्रभा मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को सरल, सहज और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में लंबित मामलों की अग्रिम पहचान कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके।

बैठक में पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग, एनपीसीएल, जिला लीड बैंक प्रबंधक, जिला पूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी लोक अदालत की तैयारियां सुनिश्चित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिकाधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी त्यागी, एडीसीपी (मुख्यालय) पूनम मिश्रा, एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद, मुख्य लेखा अधिकारी सुनील यादव, लेखाधिकारी सतीश चौहान, एएलडीएम, एनपीसीएल तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में निवेश के...
वार्ड नंबर 4  से सोनू प्रधान के समर्थन में मांगे वोट
मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति करेगी महापंचायत
देवयानी सिंह के हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर ग्रेनो का ये गाँव मना रहा है जश्न
हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, 40 हजार रुपये बरामद
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 400 छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण
गलगोटियाज़ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति राजे...
आईटीएस कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस स्टडीज (ITSCHWS) को उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ फिजियोथेर...
ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगी श्री विजय कौशल जी महाराज की श्री हनुमंत कथा
दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार, 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्य...
उद्यमियों को मिली औद्योगिक नियमों की जानकारी: ग्रेटर नोएडा में पंजीकरण एवं जागरुकता शिविर आयोजित
अब ईस्टर्न पेरिफेरल बना नशे के सौदागरों का रास्ता
जेवर विधायक ने मेडिकल छात्रों को दिए टैबलेट्स, डिजिटलीकरण से बढ़ेगा चिकित्सा शिक्षा का स्तर
1 ओपन चिल्ड्रंस डे कराटे कप 2021में गौतमबुद्ध नगर के बच्चे रहे अव्वल, झटके कई पदक
भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं के तहत स्वच्छ सरोवर अभियान..
जन विश्वास दिवस में शिकायतों को हल करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसीईओ