नए शहरों के विकास को रफ्तार, 8 शहरों को पहले चरण के लिए ₹425 करोड़

  • मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत भूमि अर्जन और बुनियादी विकास कार्यों को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ, 10 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के आठ शहरों के विकास के लिए ₹425 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस योजना का उद्देश्य तेजी से बढ़ रही शहरी आबादी को ध्यान में रखते हुए नए शहरों का सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास करना तथा लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार बरेली, वाराणसी, उरई, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, गाजीपुर और मऊ में नए शहरों के समग्र विकास के लिए सीड कैपिटल के रूप में यह धनराशि जारी की जाएगी। योजना के तहत भूमि अर्जन में आने वाले खर्च का अधिकतम 50 प्रतिशत तक राज्य सरकार सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराती है, जिसे अधिकतम 20 वर्ष की अवधि के लिए दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लिए कुल ₹3000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें से पहले चरण में ₹425 करोड़ जारी किए जाएंगे।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना कर महाकुंभ की सफलता की कामना की
काशी में दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी: काल भैरव, विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिरों में किया...
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सूरजपुर में हुई बैठक
महाकुंभ 2025: अखाड़ों को आवंटित हुई भूमि, कुंभ क्षेत्र में साधु संतों की छावनी बसाने की शुरुआत
मिशन रक्तदान 2021: ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में महिला उन्नति संस्था और SAFE संस्था के संयुक्त ...
उत्तर प्रदेश में साईकिल हाथी साथ -साथ, अब क्या करेगी बीजेपी पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय मंच पर चमकी स्थानीय प्रतिभा: आकाश दुबे ने 'सारेगामापा' में बिखेरी अपनी चमक
'हम SP-BSP गठबंधन के साथ' - जयंत चौधरी
गलगोटियाज विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण परिवेश में आयोजित “राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय कैंपों...
गोमती पुस्तक महोत्सव 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय में लगेगा साहित्य-संस्कृति का महाकुंभ
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने चलाया सफाई अभियान
IVRI के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु और सीएम योगी की उपस्थिति, पशु चिकित्सा शोध और ग्रामीण ...
विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्तर प्रदेश में भव्य आयोजन, 37 जिलों में रोजगार मेले से जुड़ेंगे लाखों युवा
प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र गंगा जल अब विदेशों तक पहुंचेगा: जर्मनी और महाराष्ट्र में भेजे गए हजारों ...
यूपी रोडवेज करेगा प्रदुषण मुक्त बसों का संचालन
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर