अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

  • मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम अयोध्या को निःशुल्क दी जाएगी नजूल भूमि

लखनऊ, 10 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनपद अयोध्या में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनाया जाएगा।

प्रस्ताव के अनुसार अयोध्या के चक नंबर-4, मोहल्ला वशिष्ठ कुंड, परगना हवेली अवध, तहसील सदर में स्थित नजूल भूमि के सात गाटा नंबर (1026, 1027, 1029, 1030, 1031, 1033 मि. और 1035) कुल लगभग 2500 वर्गमीटर क्षेत्रफल को अयोध्या म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पक्ष में हस्तांतरित किया जाएगा। जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा नगर आयुक्त के अनुरोध पर यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार यह भूमि कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के अधीन नगर निगम अयोध्या को निःशुल्क आवंटित की जाएगी।

सरकार का उद्देश्य इस भूमि पर आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल अवसंरचना उपलब्ध कराना है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह भूमि हस्तांतरण अपवाद स्वरूप किया जा रहा है और इसे भविष्य में उदाहरण के रूप में नहीं माना जाएगा।

यह भी देखे:-

तेंदुए से भिड़े बच्चों को सीएम योगी ने किया सम्मानित, "अरण्य समागम" का भव्य शुभारंभ
बिलासपुर में भगवान गणेश की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई
एनडीए में तनातनी, अपना दल 28 को गठबंधन पर करेगा अहम फैसला
कस्बे को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे:लता सिह 
यूपी रेरा का 21वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पारदर्शिता और उपभोक्ता संरक्षण पर जोर
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 68 लोगों को दवाएं दी
यूपी पंचायत चुनाव : ख़ुद को मौका नही मिला तो जुगाड़ मे लगें नेता जी, सामान्य और ओबीसी के दावेदारों ने ...
योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान किए निरस्त
डीएम करेंगे प्रतिदिन समीक्षा, पिछड़ रहे जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
दीपोत्सव 2024: सोशल मीडिया पर छाया "सबका उत्सव अयोध्या दीपोत्सव"
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी
मूजखेड़ा में बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को छत से नीचे फे...
उत्तर प्रदेश में 15 एसडीएम के तबादले
हरियाणा सरकार की शव यात्रा निकालकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नए शहरों के विकास को रफ्तार, 8 शहरों को पहले चरण के लिए ₹425 करोड़
समर कैंप से परिषदीय स्कूलों के बच्चों की छिपी प्रतिभा होगी उजागर, योगी सरकार की नई पहल