उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ, 10 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली, 1975 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।  उच्च न्यायालय की संस्तुति के आधार पर उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा (अठारहवां संशोधन) नियमावली, 2026 लागू की जाएगी। इसके तहत भर्ती, कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। संशोधन के अनुसार भर्ती के स्रोत से जुड़े नियम-5, कोटा से संबंधित नियम-6, चयन प्रक्रिया से जुड़े नियम-18, पदोन्नति से संबंधित नियम-20, नियुक्ति से जुड़े नियम-22 और परिशिष्ट-1 में बदलाव किया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से पदोन्नति का कोटा 65 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। यह पदोन्नति श्रेष्ठता और वरिष्ठता के आधार पर तथा उपयुक्तता परीक्षा पास करने वाले अधिकारियों को दी जाएगी। वहीं सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के जरिए पदोन्नति का कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें वही सिविल जज शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने उस पद पर कम से कम तीन साल की सेवा और उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में कम से कम सात साल की सेवा पूरी की हो। इसके अलावा अधिवक्ताओं (बार) से सीधी भर्ती का कोटा पहले की तरह 25 प्रतिशत ही रहेगा।

यह भी देखे:-

जांबाज सिपाही रजनीश को डीजीपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश बना उद्योगपतियों की पहली पसंद, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार
विद्यापीठ स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री का करेंगे घेराव
योगी सरकार की पहल: गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए प्राकृतिक खेती और वनीकरण को बढ़ावा
बड़ी खबर: एनकाउंटर में मारा गया कासगंज पुलिस के सिपाही का हत्यारा
एकेटीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, 300 छात्रों ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से उत्तर प्रदेश में MSME क्षेत्र को मिली नई ताकत, महिला उद्यमियों ...
मेरठ मंडल हेतु जनपद स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम का चयन – 7 खिलाड़ियों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश में पीपीएस अधिकारीयों के तबादले
जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, तुरंत कराएं समाधान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
महाकुम्भ 2025: सुपर डीलक्स टेंट सिटी से श्रद्धालुओं को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
किसान एकता संघ की मासिक बैठक यमुना प्राधिकरण परिसर में हुई
किसानों के परिश्रम से यूपी देश में आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा : योगी
'हम SP-BSP गठबंधन के साथ' - जयंत चौधरी
आज़मगढ़ में सीएम योगी ने लगाया 60 लाखवां पौधा: “एक पेड़ माँ के नाम” को मिला जनांदोलन का आकार