14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

गौतमबुद्धनगर, 10 मार्च।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय तथा सभी तहसील न्यायालयों में आयोजित की जाएगी।

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, दीवानी वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम से जुड़े मामले, एनआई एक्ट की धारा 138, ई-चालान, आर्बिट्रेशन, लघु शमनीय वाद, विद्युत अधिनियम तथा भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अलावा सेवा संबंधी प्रकरण, पेंशन मामले, श्रम विवाद, बैंक ऋण से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामले, विद्युत एवं बीएसएनएल के टेलीफोन बिल से जुड़े मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

जनपद न्यायाधीश ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ईमेल dlsa.gbnnoida@gmail.com या मोबाइल नंबर 9716535451 और 7678643985 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव, अपर जिला जज प्रथम सुनील कुमार, विशेष न्यायाधीश पोक्सो विकास नागर, अपर जिला जज प्रतिक्षा नागर, विशेष न्यायाधीश पोक्सो-द्वितीय विजय कुमार हिमांशु, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी त्यागी, सिविल जज अंकिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

न्यू ईयर पार्टी में युवक की हत्या का खुलासा, थाना बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी की प्लानिंग विभाग को चेतावनी, मैप स्वीकृति के लिए बेवजह ...
किसान एकता संघ का यमुना प्राधिकरण पर जोरदार प्रदर्शन
डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसान लखनऊ रवाना, मुआवजा आबादी के मुद्दे पर मुख्य सचिव से ...
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
रंग-बिरंगे यादों के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय "मीडिया मेला- 2019"
सिरसा के पास ग्रेनो में प्रवेश पर आपका स्वागत करेंगे वोगेनवेलिया के गुलाबी फूल
मज़दूर बस्तियों में ईएमसीटी का कंबल वितरण अभियान
आदिवासी युवाओं ने जाना भारत का गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सात एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेंगे
व्यापार मंडल ग्रेटर नोएडा ने GST जागरूकता अभियान गोष्ठी का किया आयोजन
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर चढ़ाया जल
शहीदों की रज धूलि के साथ निकली प्रेरणा यात्रा, दादरी में हजारों लोगों ने किया नमन — "जय हो" के उद्घो...
शाहबेरी में चला प्रशासन का पीला पंजा, ध्वस्त किये अवैध निर्माण
वार्ड नंबर 4 के प्रत्याशी सोनू प्रधान कोट  ने माता रानी से लिया से लिया आशीर्वाद
पानी के बिल से जुड़े विवादों को शीघ्र हल करें : सीईओ