लखनऊ में “प्रगति–2026” कार्यक्रम में गौतम बुद्धनगर की टीम सम्मानित, बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य की सराहना

गौतम बुद्धनगर। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम “प्रगति–2026” में गौतम बुद्धनगर की टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम गोमती नगर स्थित दयानंद गेटवे ऑडिटोरियम, किसान बाजार में आयोजित हुआ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के नेतृत्व और जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) विनय प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में गौतम बुद्धनगर की टीम ने कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अमित वर्मा, बिसरख ब्लॉक की नोडल अर्चना पांडेय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दादरी की छात्रा जिया तथा सुगमकर्ता अफसाना को बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य और प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गौतम बुद्धनगर की टीम ने “बॉडी टॉक” और “जेंडर स्टीरियोटाइप” विषय पर विशेष स्टॉल भी लगाया, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। स्टॉल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, समानता और जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे छात्र-छात्राओं, सुगमकर्ताओं, ब्लॉक नोडल और समन्वयकों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। यह उपलब्धि गौतम बुद्धनगर के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

यह भी देखे:-

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
योगी सरकार की ग्राम ऊर्जा पहल: ग्रामीण रसोई से जैविक खेती तक आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम
जेवर एयरपोर्ट: ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी. को औपचारिक रूप से मिला निर्माण का जिम्मा
डोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा रालोद गठबंधन के  प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने मांगे वोट
MLC शिक्षक चुनाव में श्रीचंद शर्मा ने दर्ज किया शानदार जीत
योगी सरकार द्वारा किया जा रहा एटीएस का विस्तार
यू.पी. रेरा की बड़ी पहल: 9 जिलों में ₹3,200 करोड़ की 16 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
भारत आज तकनीक व डिजिटल क्रांति का वैश्विक लीडर बन चुका है – मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला
19 अगस्त से होगा 99वां वार्षिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला का शुभारंभ
कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अफसरों की तैनाती, देखें सूची
गन्ना किसानों की तरक्की की कहानी: योगी सरकार के फैसलों से बदली ज़िंदगी, 1.09 लाख करोड़ का हुआ आर्थिक...
गुलामी के युग में भी भक्ति और शक्ति से तुलसीदास ने जाग्रत रखी जनचेतनाः सीएम योगी
योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी
किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल  जिलाधिकारी से मिला,सौपा ज्ञापन 
खिचड़ी महापर्व : गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब