ऐच्छर के रामलीला मैदान में 14 मार्च को मनाई जाएगी क्रांतिकारी किसान नेता विजय सिंह पथिक की जयंती, संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। क्रांतिकारी किसान नेता और स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर 14 मार्च को ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर स्थित रामलीला मैदान में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से किया जा रहा है, जिसमें समाज के लोग, युवा और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महान स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक के संघर्ष, विचारों और किसान आंदोलनों में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान उनके जीवन, किसान आंदोलनों में उनकी भूमिका और समाज सुधार से जुड़े उनके विचारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही युवाओं को शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें प्रमुख रूप से जयंत चौधरी (केंद्रीय राज्य मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय), सुरेंद्र सिंह नागर (सांसद, राज्यसभा), Somendra Tomar (राज्य मंत्री, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार), अशोक कटारिया(विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री), नरेन्द्र भाटी (विधान परिषद सदस्य) तथा तेजपाल नागर (विधायक, दादरी विधानसभा) की उपस्थिति रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजन विजय सिंह पथिक के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा करेंगे। साथ ही समाज के विकास, शिक्षा के महत्व, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, केपी कसाना और सविंदर भाटी, राष्ट्रीय महासचिव रामकेश चपराना, गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, मनवीर नागर, राष्ट्रीय समन्वयक युवा नमित भाटी, सत्य प्रकाश विकल, दीपक भाटी, अजय गुर्जर और अरुण भाटी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

आयोजकों ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐच्छर के रामलीला मैदान में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक को श्रद्धांजलि अर्पित करें। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा मिलती है।

यह भी देखे:-

बंदरों के आतंक से परेशान हैं कस्बे वासी व व्यापारी
सड़क पर फैल रहा है सोसाइटी के गंदा पानी, लोग परेशान
बकाया न देने वाले प्राधिकरण के बड़े बकाएदारों पर होगी सख्त कार्रवाई-नंदी
COVID-19 India News : बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, नए मामलों की संख्या घटी
यमुना प्राधिकरण सीईओ अरुणवीर सिंह ने पौधरोपण कर वृक्षारोपण जन महोत्सव का शुभारंभ किया
“वन वर्ल्ड – वन हेल्थ” थीम पर जीआईएमएस ने निकाली जागरूकता रैली, दिया एकता और स्वास्थ्य का संदेश
FHRAI Institute of Hospitality Management का 5वां वार्षिक दिवस सम्पन्न
श्री विनायक ग्रुप ने इंडिया एक्सपो प्लाजा प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सु...
बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला
सामाजिक संस्था सर्वोदय ममता फाउंडेशन के द्वारा नन्ही मुन्नी स्कूल में पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हुई वस्तुएं...
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में अव्वल पाँच बीएलओ सम्मानित, डीएम ने चाय पर चर्चा कर बढ़ाया उत्साह
सस्ती उपग्रह नेटवर्क प्रणाली "क्यूब संचार" को मिली पहचान, GL बजाज को MSME हैकाथॉन 4.0 में 15 लाख की ...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
यमुना प्राधिकरण की तीनों योजनाओं में 30 तक आवेदन का मौका
पिंकी पिंक पैंथर बनी होली सद्भावना जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता
मंथन: पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा