नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस, अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रमाणपत्र; नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

ग्रेटर नोएडा। Noida International Airport से जल्द उड़ान सेवाएं शुरू होने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस मिल चुका है और आने वाले समय में यहां से टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट संचालन कंपनी Yamuna International Airport Private Limited (यापल) प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों IndiGo, Akasa Air और Air India से बातचीत कर रही है।

सोमवार को Rajya Sabha में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस मिल चुका है और शेष औपचारिकताएं अगले 45 दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद एयरलाइंस कंपनियों से फ्लाइट शेड्यूल प्राप्त होते ही टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी।

यह प्रश्न राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव Surendra Nagar ने सदन में एयरपोर्ट से पहली उड़ान शुरू होने की स्थिति को लेकर उठाया था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसी भी एयरपोर्ट से उड़ान संचालन के लिए सबसे जरूरी एयरोड्रोम लाइसेंस होता है, जो इस एयरपोर्ट को 6 मार्च को Directorate General of Civil Aviation (DGCA) द्वारा जारी किया गया है।

सोमवार को डीजीसीए ने औपचारिक रूप से यह एयरोड्रोम लाइसेंस नायल-यापल को सौंप दिया। इस दौरान नायल की ओर से सीईओ आर.के. सिंह और नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया, जबकि यापल की ओर से सीईओ Christoph Schnellmann दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu से मुलाकात कर लाइसेंस प्राप्त किया।

नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि एयरोड्रोम लाइसेंस एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के रूल-78 के तहत जारी किया गया है, जो एयरपोर्ट संचालन के लिए अंतिम और महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि अब एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करने की दिशा में अंतिम तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi के हाथों प्रस्तावित है। राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण भेजा जा चुका है और प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मिलने के बाद उद्घाटन की तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में AI को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण यह अध्यक्ष ने प्राधिकरण कार्यालय में की बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की
यूपी में ओवैसी: सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा, कहा-मुस्लिम का वोट लेते हैं और बच्चों को जेल में सड़ात...
रबी फसलों की बुआई से पहले सभी जिलों में स्थापित होगी हेल्पडेस्क
सड़क हादसे में 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत
पंचशील ग्रीन-1 के दो टावरों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने प्राधिकरण को 90 दिन में कार्रवाई...
एयएपोर्ट दूसरे चाण में जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 4000 करोड़, यमुना प्राधिकरण ने अपने हिस्से के पैस...
खुशख़बरी : बढ़ते मामलों के बीच मौत को मात दे रहे है कोरोना के मरीज़, जानें पूरी ख़बर
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसें टकराई, दर्जन भर यात्री घायल
बारिश व बाढ़ के चलते स्कूल बंद करने के आदेश
लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने शिवालिक वाटिका सूरजपुर में किया संबोधित
क्यूपी कॉर्पोरेशन (जापान) का यमुना सिटी में ₹200 करोड़ निवेश प्रस्ताव; 10 एकड़ के फूड प्रोसेसिंग प्ल...
दक्षिण भारत की कंपनी ने दिल्ली में लांच की टाइगर ईवी 200
कासा ग्रीन के 300 फ्लैंटों की रजिस्ट्री जल्द
जीएसटी कलेक्शन में नोएडा ने लखनऊ और गाजियाबाद को पछाड़ा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (SFD) ने पक्षियों के लिए जल पात्र वितरित किया