नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस, नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले अधिकारी; जल्द शुरू होगी टिकट बुकिंग

ग्रेटर नोएडा। Noida International Airport से जल्द उड़ान सेवाएं शुरू होने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस मिल चुका है और आने वाले समय में यहां से टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट संचालन कंपनी Yamuna International Airport Private Limited (यापल) की ओर से प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों IndiGo, Akasa Air और Air India से बातचीत चल रही है।

सोमवार को Rajya Sabha में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस मिल चुका है और अब शेष औपचारिकताएं अगले 45 दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद एयरलाइंस कंपनियों से फ्लाइट शेड्यूल प्राप्त होते ही टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी।

यह सवाल राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव Surendra Nagar ने सदन में एयरपोर्ट से पहली उड़ान शुरू होने की स्थिति को लेकर उठाया था। मंत्री ने बताया कि किसी भी एयरपोर्ट से उड़ान संचालन के लिए सबसे जरूरी एयरोड्रोम लाइसेंस होता है, जो इस एयरपोर्ट को 6 मार्च को Directorate General of Civil Aviation (DGCA) द्वारा जारी किया गया है।

सोमवार को डीजीसीए ने औपचारिक रूप से यह एयरोड्रोम लाइसेंस नायल-यापल को सौंप दिया। इस दौरान नायल की ओर से सीईओ आर.के. सिंह और नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया, जबकि यापल की ओर से सीईओ Christoph Schnellmann दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu से मुलाकात कर लाइसेंस प्राप्त किया।

नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि एयरोड्रोम लाइसेंस एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के रूल-78 के तहत जारी किया गया है। यह एयरपोर्ट संचालन के लिए अंतिम और महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि अब एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करने की दिशा में अंतिम तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi के हाथों प्रस्तावित है। राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण भेजा जा चुका है और प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मिलने के बाद उद्घाटन की तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी देखे:-

World Dairy Summit 2022: भारत डेयरी सेक्टर के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के वि...
ज्ञानवापी मामला : अगली सुनवाई 20 मार्च को
गाजियाबाद के राजनगर में डकैती की घटना से पूरे इलाके में सनसनी
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षिकाओं को सम्मानित
Coronavirus News: बिहार में 24 घंटे में 27 लोगों ने तोड़ा दम, पूर्व मंत्री मेवालाल भी कोरोना से हारे
क्रिकेटर शमी सड़क हादसे में घायल , लगे दस टांके
महिला क्रिकेट टीम को अब तक नहीं मिली टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, पिछले साल फाइनल में पहुंची थी
पंजाब में परिवर्तन का भाजपा को मिलेगा फायदा, क्या कांग्रेस के नाराज नेता बदलेंगे पाला?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : मातृ -पितृ पूजन से दिया गया बड़ों के आदर का सन्देश
गौतम बुद्ध विश्विद्यालय शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
केंद्रीय उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने किया इंड्स फूड ट्रेड शो का उद्घाटन
मशहूर यूट्यबूर का राज कुंद्रा पर खुलासा, अपनी एप में काम करने के लिए लोगों को लुभाते थे शिल्पा शेट्ट...
बस ने मारी राहगीर को टक्कर, मौत
भूटानी इंफ्रा ने साइबरथम में समावेशी प्रतिभाओं के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
जिम्स (GIMS) में उत्साह एवं हर्षोल्लास के मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जी डी गोयनका में मनाया गया आन लाइन मातृ दिवस