दर्जनों भाजपाई सपा में शामिल

ग्रेटर नोएडा: गुरुवार को ग्राम फलैंदा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य अशोक नेता अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सपा में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से उमाशंकर शर्मा, रामकुमार , नरेंद्र एडवोकेट, भीम सिंह, मुकेश भाटी, भूपेंद्र, नरेश, सुभाष सोलंकी, गुलशन गौड़, विनोद भाटी, काका चंद्र सिंह, शंकर पुजारी चिंटू शर्मा , मनोज दीपक भाटी आदि रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी से काफी आहत है होकर लोग भाजपा से मुंह मोड़ने लगे है। लोकलुभावन और विकास के वायदे कर केंद्र और प्रदेश में सत्ता पर काबिज होनी वाली भाजपा, सरकार बनाते ही रंग बदलने लगी है। सरकार के तानाशाही फैसलों के चलते देश में आर्थिक संकट जैसे हालात हो गये है, महँगाई दिनों दिन बढ़ रही है और रोजगार के अवसर कम हो रहे है।

जांच के नाम पर पहले से चली आ रही जनहित योजनाओं को प्रभावित किया जा रहा है। सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश के विकास को नई ऊँचाई मिली थी और जनहित के लिए अनेक योजनाएं चलाई थी। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। इस मौके पर मुख्य रूप से श्यामसिंह भाटी एडवोकेट नरेन्द्र नागर, स्वतंत्रपाल सिंह, इंद्रपाल छौंकर, रामवीर सोलंकी, जतन भाटी, रामटेक कटारिया, अलीम सलमानी, शकील खान , ठाकुर हरीश , विशाल भाटी आदि उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

G20 Summit : सपा सुप्रीमो के डिक्शनरी में "G" का मतलब घोसी, लोगों ने कहा- राहुल मत बनो
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, विचार गोष्ठी में गूंजे समाजवादी आदर्श
कांग्रेस ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस समारोह
भाजयुमो नोएडा महानगर ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन
अर्पित तिवारी बने ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष, बोले- "जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा", जानिए ...
हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा -   अमल खटीक प्रदेश मंत्री भाजयुमो
"एक राष्ट्र, एक चुनाव" कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल करेंगे युव...
भाजपा का दादरी विधानसभा मतदाता कार्यशाला का आयोजन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में साथ अभियानों पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
सपाइयों ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक
ग्रेटर नोएडा : राफेल पर बीजेपी का कोंग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गाँधी माफ़ी मांगे के लगे नारे
मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सपा छोड़ आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हुए
मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं : तेजस्वी सूर्या
दनकौर में निकली भाजपा की कमल सन्देश यात्रा, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा हुए शामिल
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक में  जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया
ग्रेनो पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं को क्या कहा पढ़िए