भाजपा कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम: “नारी शक्ति को नमन”, महिलाओं को किया सम्मानित

गौतमबुद्धनगर, 09 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति को नमन – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के अमूल्य योगदान को सम्मानपूर्वक याद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने मातृशक्ति को नमन करते हुए महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश की बहादुर बेटियां कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वियोमिका सिंह ने साहस और नेतृत्व का परिचय देते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक, राजनीतिक, कृषि, औद्योगिक और सैन्य गतिविधियों सहित हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण को और मजबूती मिली है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिले की प्रबुद्ध महिलाओं—प्रोफेसर, वकील, चिकित्सक और शिक्षिकाओं—को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, अर्पणा सिंह, डॉ. संगीता रावल, संगीता तिवारी, प्रीति सिंह बघेल, ज्योति सिंह, मुकेश भाटी, बॉबी देवी, यशोधा सिंह, अनीता शिशोदिया, अंजलि शिशोदिया, शांति सिंह, अंजू पुंडीर, लक्ष्मी, सूर्यकला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी देखे:-

गुणवत्ता के साथ हो विकास कार्य - डीएम बी.एन. सिंह
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 09 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्...
विवेकानंद जयंती पर गर्म कपड़ों का वितरण 
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न
दनकौर बिलासपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजनागर का हुआ भव्य स्वागत
तीन चाचाओं को भतीजे के मर्डर में मिली कठोर सजा
द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूसंस, ग्रेटर नोएडा में नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2025 का आयोजन
Ghazipur & Tikri Border LIVE Updates: टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर शाम तक पूरी तरह से हटा दिए जाएं...
वामपंथी कन्हैया और जिग्नेश आज होंगे कांग्रेसी, क्या होगा परिणाम
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व दर्ज किया
डिजिटल मार्केट, मजबूत सप्लाई चेन और सुशासन से यूपी के हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान: भूपेंद्र चौधरी
बिलासपुर मे कूड़े की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दिया ज्ञापन
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक: चौधरी प्रवीण भारतीय
शारदा यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो पर "द स्पोर्ट्स टॉक" का आयोजन, खिलाड़ियों को मिला रणनीतियों का व्या...
आने वाला समय होगा हाइब्रिड और डिजिटल, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें कैसे