गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 127 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर निस्तारण

गौतमबुद्धनगर, 7 मार्च 2026। जनपद की तीनों तहसीलों—जेवर, दादरी और सदर तहसील गौतमबुद्धनगर—में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 127 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देशों के साथ भेजा गया।

तहसील जेवर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने की। यहां 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी (भू/अभिलेख) बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 86 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इसी प्रकार सदर तहसील गौतमबुद्धनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

यह भी देखे:-

पेयोमेटिक्स ने "आगाज" म्यूज़िकनेक्ट में किया अपने नए लोगो का अनावरण
ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी करने वाले 4 अंतर्राजीय चोर गिरफ्तार, 350 लीटर तेल बरामद
यीडा का साइट आफिस सेक्टर-22 डी में हुआ शुरू
जल शक्ति अभियान "कैच दे रेन"को लेकर बैठक हुई संपन्न ,जानिए पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 में मच्छरों का आतंक, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही है कोई सुनवाई, अधिकारिय...
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!
चीन से निपटने को अमेरिका के भारत से रिश्ते अहम-रो खन्ना, भारतवंशी अमेरिकी सांसद
विविधता में एकता का उत्सव : ग्रेटर नोएडा में भव्य ओणम समारोह
सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन पर राष्ट्रचिंतना की परिचर्चा में उभरी जन-जागरूकता की नई दिशा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय बना भारत सरकार की DASA-2022 योजना का हिस्सा
आयुष्मान अयोध्या : प्रभु श्रीराम की नगरी में अबतक 8 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव
ग्रेटर नोएडा में घर पाने का एक और मौका, कैसे पढें पूरी खबर
विदेशी छात्र करेंगे रामभजन, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान
गलगोटिया विश्वविद्यालय में “श्रीमती शकुंतला देवी प्रथम राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024” का हुआ ...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय “ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” का हुआ समापन।