नोएडा स्टेडियम में ‘माननीय विधायक खेल स्पर्धा’ का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

गौतमबुद्धनगर, 07 मार्च 2026। नोएडा विधानसभा क्षेत्र के नोएडा स्टेडियम में खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘माननीय विधायक खेल स्पर्धा’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, कार्यक्रम संयोजक संजय बाली, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रवेज अली तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित खेल विभाग के कोच और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान कुल आठ खेल विधाओं—एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, भारत्तोलन, बैडमिंटन और फुटबॉल—का आयोजन किया गया। सब-जूनियर वर्ग की कबड्डी बालक प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

जूडो प्रतियोगिता में 28 किग्रा वर्ग में प्रशस्ति, 32 किग्रा वर्ग में काम्या शर्मा तथा 40 किग्रा वर्ग में मानसी यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में युग और बालिका वर्ग में देवासी विजेता रहे। कुश्ती में 45 किग्रा वर्ग में कृष्णा और 51 किग्रा वर्ग में कृष्ण शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लक्की ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 मार्च 2026 को नोएडा स्टेडियम में ‘माननीय सांसद खेल स्पर्धा’ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें जेवर, खुर्जा, सिकंदराबाद, नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे।

यह भी देखे:-

चौधरी  चरण सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने पूजन हवन कर मनाया चौधरी चरण सिंह की जयंती   
जिला कारागार में स्वास्थ्य जागरूकता का संकल्प: अभिनेता राजीव खंडेलवाल और विशेषज्ञों ने बंदियों को दि...
प्रेमी- प्रेमिका ने नदी में लगाई छलांग, प्रेमी की मौत
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में कोड बलेज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मृत अवस्था मे नवजात बच्चा मिला
एयएपोर्ट दूसरे चाण में जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 4000 करोड़, यमुना प्राधिकरण ने अपने हिस्से के पैस...
हैकिंग या साइबर अटैक : क्यों 6 घंटे तक बंद रहा Facebook, WhatsApp और Instagram ?, जानें पूरी डिटेल
दिल्ली-एनसीआर : पूरे सप्ताह सुहाना रहेगा मौसम, 29 तक विदा हो सकता है मानसून
अखिल भारतीय किसान सभा ने बड़ी संख्या में सर्वोत्तम बिल्डर के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में पहुंचकर दिया ...
जनसख्या नियंत्रण क़ानून लागू किया जाये : वेद नागर
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी हो...
धूमधाम से मनाया गया कायस्थ दीपावली मिलन समारोह
बीजेपी प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे आरएलडी अध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा: आवासीय सोसाइटी में व्यावसायिक गतिविधियों पर लगेगी रोक
ईशान कॉलेज में सामवेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न
यमुना प्राधिकरण करेगा 43 गांवों में शमसान  और कब्रिस्तान  का निर्माण