भाजपा का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” 7-8 मार्च को ग्रेटर नोएडा में

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा 7 एवं 8 मार्च 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज परिसर में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को मण्डल कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा जिला गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं ग्रेटर नोएडा मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, संगठनात्मक अनुशासन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही एकात्म मानववाद, अंत्योदय की अवधारणा तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है और उसके समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का संदेश पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, सिद्धांत और कार्यशैली को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी, विजय कसाना, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान, मण्डल महामंत्री मुकेश दीक्षित, मण्डल मंत्री अमीता सिंह, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, गजेन्द्र विधुडी, पुनीत दीक्षित, कोषाध्यक्ष आर्य कोरी, मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा एवं अरुण मुलेठा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता का विकास करेगा तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी देखे:-

हैप्पथॉन 2026: स्पर्श ग्लोबल स्कूल में खेल और उत्साह का शानदार उत्सव
भाजपा दनकौर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दी श्रद्धांजलि
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ध्वजारोहण समारोह, छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया
मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री ने पश्चिमी य...
दर्दनाक : बिजली करेंट ने बरपाया कहर , पिता-पुत्र की मौत
विनय शर्मा बने बीकेयू के ब्लॉक मीडिया प्रभारी
जेवर में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा शीघ्र
जनता ने जो विश्वास मुझ में जताया है वह विश्वास पूरा होगा - विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने किया जेवर ...
बिलासपुर मे कूड़े की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दिया ज्ञापन
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास, सांस्कृतिक रंग में ...
कल का पंचांग, 3 सितंबर 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बिलासपुर नगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, डॉ. महेश शर्मा और सुरेश...
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा बिसरख मंडल द्वारा लिया गया  स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प
अब त्योहारों में उपहार स्वरूप चीन का प्रोडक्ट नहीं, बल्कि यूपी का ओडीओपी दिया जाता है: सीएम योगी
पॉक्सो के मुकदमें में जांच कर रहे दारोगा को, जेवर गिरवी रखकर दिये दो लाख, और तीन लाख की डिमांड पूरी ...