बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दंपति को उम्रकैद

जारचा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में करीब सात साल पहले हुई हत्या के मामले में पति-पत्नी को दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने सलारपुर गांव निवासी आरोपी अली हसन और उसकी पत्नी गुलशन उर्फ हाजरा पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करते हैं तो उन्हें छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

एडीजीसी क्राइम नितिन त्यागी ने बताया कि अनुसार घटना 7 नवंबर 2018 की सुबह की है। सलारपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टे के पास बने कमरे में सलीमुद्दीन उर्फ सलीम की हत्या कर दी गई थी। मामले में भट्टे के मुनीम ने जारचा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया गया था कि वह सुबह भट्टे का काम देखने के लिए अली हसन को बुलाने उसके कमरे पर गए थे। कमरे के अंदर सलीमुद्दीन खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

उसी दौरान अली हसन का छोटा बेटा वहां मिला। बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता ने मिलकर उसके फूफा सलीम को कुल्हाड़ी और डंडों से मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर जारचा थाने में अली हसन और उसकी पत्नी गुलशन उर्फ हाजरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

निर्मम तरीके से की गई हत्या

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सनी मिट्टी, टूटी चूड़ियों के टुकड़े और अन्य साक्ष्य एकत्र किए थे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।
दुर्लभतम श्रेणी का माना

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के कहा कि यह मामला हत्या का गंभीर अपराध है, लेकिन इसे दुर्लभतम श्रेणी का मामला नहीं माना जा सकता। इसलिए आरोपियों को मृत्युदंड देने की आवश्यकता नहीं है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह भी देखे:-

President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
फरार विदेशी में से तीन पकड़े गए , बाकियों की तलाश जारी
जेल प्रशासन ने सामान में आई चरस को पकड़ा, एक बन्दी पर मुकदमा दर्ज
मास्टर वीरेंद्रपाल सिंह राणा  बने महिला उन्नति संस्था के संरक्षक  
जुनेदपुर गाँव मे शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि मनाई
दो साल में नोएडा पुलिस का बड़ा प्रहार, 210 करोड़ से ज्यादा की आपराधिक संपत्ति जब्त
पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी पति बांट रहा था शराब, एसटीएफ व दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 
छात्र से दिनदहाड़े एक लाख की मोबाईल लूट
तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर जिंदग...
दादरी में चाँद मस्जिद में रोजा इफ्तार, हाजी अय्यूब मलिक ने देश की तरक्की खुशहाली के लिए दुआ की
मादक पदार्थ बेचने वाले गिरफ्तार
Pub G पार्टनर के प्यार में पागल पाकिस्तानी महिला पहुंची ग्रेनो के रबूपुरा, प्रेमी संग फरार, जांच में...
हॉस्पिटल एकादश बना T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता, 28 दिसंबर को ग्रेनो प्रेस क्लब से होगा मुकाबला
ग्रेटर नोएडा सनातन पुरोहित सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा वृहद वृक्षारोपण, अब तक 1000 पौधे रोपित किए
ग्रेटर नोएडा : बुजुर्ग ने की फांसी लगाकर की खुदकुशी