ग्रेटर नोएडा में उत्तराखंडी होली की धूम, महिला-पुरुष मंडलियों ने लोकगीतों से बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। शहर की सामाजिक संस्था उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति की ओर से होली के अवसर पर भव्य होली मिलन एवं होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 3 मार्च 2026 को Sanskaram Hotel में किया गया, जहां उत्तराखंड की पारंपरिक होली, लोकगीतों और लोकनृत्य की रंगत देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 4 बजे हुई, जिसमें समिति की महिला मंडलियों और बच्चों ने होली के पारंपरिक गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सबसे पहले सेक्टर-36 की महिला मंडली ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सेक्टर अल्फा-2, एवीजे हाइट, सेक्टर गामा-1 और सेक्टर-36 की महिला मंडलियों ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध बैठकी होली के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेक्टर बीटा-2 की महिला मंडली का उत्तराखंडी लोकगीतों पर प्रस्तुत किया गया मनमोहक नृत्य रहा, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा। इसके बाद सेक्टर अल्फा-2 और सेक्टर-36 की पुरुष मंडलियों ने भी कुमाऊं की प्रसिद्ध बैठकी होली की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान समिति के सदस्य रविंद्र रावत ने हारमोनियम पर उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकगीत “दैणा हुयां खोली का गणेशा हे…” प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं श्रुति सनवाल, अक्षिता पांडेय, मेघा जोशी और मनिला खुल्बे ने उत्तराखंडी लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रात करीब 8:30 बजे सभी लोग सपरिवार होलिका दहन के लिए एकत्रित हुए। विधि-विधान से होलिका और भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना के बाद मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया गया। इसके बाद उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक लोकनृत्य किया तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रुति सनवाल, अक्षिता पांडेय, मेघा जोशी, मनिला खुल्बे, रविंद्र रावत सहित अल्फा-2 महिला ग्रुप, सेक्टर-36 महिला ग्रुप, एवीजे हाइट महिला ग्रुप, बीटा-2 महिला ग्रुप, अल्फा-2 पुरुष ग्रुप और सेक्टर-36 पुरुष ग्रुप ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक डीएस नेगी और त्रिलोक पंवार ने किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों सदस्य सपरिवार मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सिग्मा-1 बस स्टैंड के पास बीटा-2 पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ग्रेटर नोएडा में हुई बैठक, ग्रेनो प्राधिकरण के सम्मुख रखी ये मांग
दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प मेला का हुआ आगाज़
ग्रेटर नोएडा: "भारत को जानो" प्रतियोगिता में 700 छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह
बाल दिवस पर ईएमसीटी का छोटा सा प्रयास के बड़ी सी मुस्कुराहट के लिए
गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस: 70 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण
ईकोटेक-3 में ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू, विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ
भाजपा बादलपुर मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन, विधायक तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे मुख्य...
राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन
थिएटर कलाकार विक्की गौतम ने बचपन के दोस्त को ईद की दी बधाई , फोटो शेयर किया 
जीआईएमएस को वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) योजना के तहत मिली ई-जर्नल्स तक पहुंच, डॉ. अपराजिता पंवार...
कल का पंचांग, 8 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं मुहूर्त
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड बाइक चोर आदित्यपाल गिरफ्तार, गिरोह का सरगना पहले से जेल में
आईईएमएल ने राजेश कुमार जैन को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नया स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश