अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 8 मार्च को होगी परीक्षा, नोएडा में बना परीक्षा केंद्र

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश हेतु परीक्षा 08 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए राजकीय बालिका विद्यालय होशियारपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

सहायक श्रम आयुक्त, गौतमबुद्धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच) पूरी कर ली गई है। यह प्रवेश परीक्षा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 में कुल 180 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 80 बालकों और 80 बालिकाओं के लिए सीटें निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 9 में कुल 65 सीटें हैं, जिनमें 31 बालक और 34 बालिकाएं शामिल हैं। विज्ञापन के बाद प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद कुल 253 आवेदन सही पाए गए, जिनके लिए अब प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा 08 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं, ताकि समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके।

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा या अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता हो तो वे श्रम विभाग कार्यालय, जी-25ए सेक्टर-03 नोएडा में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी देखे:-

पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति छात्राओ को किया जागरूक
शिक्षक ही हैं राष्ट्र और बच्चों के भविष्य के निर्माता:धीरेंद्र सिंह विधायक
विजयदशमी पर दुजाना में ऐतिहासिक पथ संचलन, राष्ट्रभाव से गूंज उठा गांव
ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में संविधान दिवस का भव्य आयोजन
महाअष्टमी पर ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में भव्य उत्सव – भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
साकीपुर गांव में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
भाजपा में शामिल हो सकती हैं मुलायम की बहू अपर्णा यादव, बदल जाएगी सियासत
करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में सरस्वती पूजा का आयोजन
ऑस्कर नामांकित फिल्मकार अनुषा रिज़वी द्वारा “डिजिटल मीडिया के युग में कहानी कहने” पर आमंत्रित व्याख्...
फ्लैट के बाहर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत
कल का पंचांग, 4 नवम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
ASEAN Summit 2021 : कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में भी दोस्‍ती की कसौटी रहा भारत-आसियान- पीएम मोदी
पंचशील ग्रीन 1 में रामलीला महोत्सव: बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल
आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सकुशल सम्...