जुनेदपुर गांव में नगाड़ों की गूंज के साथ धूमधाम से मनाई गई होली

ग्रेटर नोएडा। होली के पावन अवसर पर जुनेदपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत बंब-नगाड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह से ही गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। गांव की गलियों में टोली बनाकर ग्रामीणों ने जगह-जगह घूमकर बंब और नगाड़े बजाए, जिससे पूरा वातावरण रंग और संगीत से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगाड़ों की गूंज के साथ होली के पारंपरिक गीत और चौपाइयां गाई गईं। बाद में सभी ग्रामीण जुनेदपुर की चौपाल पर एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रूप से नगाड़े बजाए गए और होली मिलन का आयोजन हुआ।

ग्रामीण सुनील प्रधान और मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि गांव में बंब-नगाड़ा बजाने की यह परंपरा शताब्दियों से चली आ रही है। इस अवसर पर पूरा गांव चौपाल पर एकत्र होकर होली गीत गाता है और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

नगाड़ा प्रतियोगिता देखने के लिए न केवल जुनेदपुर बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से गांव और क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर बाबा धीरज नागर, मुन्नीलाल भगत, बलजीत नागर, फिरे नागर, करतार चेयरमैन, सुंदर नागर, सुनील प्रधान, राजू दादा, गजेंद्र नागर, चरण सिंह नागर, संजय प्रधान, सतेन्द्र नागर, कमल नागर, बलजीत सिंह, रज्जू, शरदा, कैलाश, ब्रह्म, मांगे प्रधान, बीर सिंह नागर, भवर सिंह, सरजीत, रणपाल नागर, डॉ. कुलदीप नागर, प्रेम प्रधान, प्रताप, मोहित प्रधान सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

रंग, उमंग और पारंपरिक नगाड़ों की गूंज के साथ जुनेदपुर गांव की होली ने एक बार फिर क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल पेश की।

यह भी देखे:-

ग्रेनो के गांवों व सेक्टरों को जोड़ते हुए पांच रुट पर स्थानीय बस सेवा हुई शुरू, जानिए रूट
निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से राखी जा रही है नज़र
चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी, मतदान से एक घंटे पहले होगा मॉक पोलिंग
"चिंता न करें, इलाज का खर्च सरकार उठाएगी": मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन में भरोसा
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में बना 'ओह ताज' आम जनता के लिए खुला
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
एआई-उपग्रह तकनीक से अतिक्रमण पर सख्ती: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ऐतिहासिक पहल
कल का पंचांग, 26 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले, अगले महीने कभी भी लोकार्पण, नवंबर से कानपुर और आगरा मेट्रो ...
ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ "गुरू वंदन - छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम
श्रीराम मित्र मंडल द्वारा भव्य होगा रामलीला मंचन
निकाय चुनाव मतगणना के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कसी कमर
ग्रेनो में 45 औद्योगिक भूखंडों पर लग सकेंगे उद्योग, 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे
युवा शक्ति संगठन लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ शिविर
महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा  सेनेटरी विभाग और सफाई विभाग कर्मियों को कोरोना सम्मान पत्र
शारदा विश्वविद्यालय और रेखी फाउंडेशन के बीच समझौता, सेंटर फॉर हैप्पीनेस और माइंड लैब की स्थापना की द...