“मॉम 2” की शूटिंग हुई शुरू, जेवर फिल्म सिटी में गूंजी पहली “एक्शन” की आवाज

– बेव्यू भूटानी इंटरनेशनल फिल्म सिटी ने रचा इतिहास, निर्माण के बीच शुरू हुआ पहला फिल्म प्रोजेक्ट
– उत्तर प्रदेश को नई फिल्म नगरी के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम

ग्रेटर नोएडा, 1 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी प्रॉजेक्ट के लिए आज का दिन खास रहा। ग्रेटर नोएडा स्थित बेव्यू भूटानी इंटरनेशनल फिल्म सिटी में फिल्म ‘मॉम 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म सिटी में शूट होने वाली पहली फिल्म बन गई है, जबकि यहां निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी है।

27 फरवरी 2025 को इस परियोजना के लिए भूमि आवंटित की गई थी। महज एक वर्ष के भीतर यहां सेट निर्माण शुरू हुआ और अब ‘मॉम 2’ की टीम कैमरे के साथ यहां मौजूद है। फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य और क्लाइमेक्स यहीं फिल्माए जा रहे हैं। यह सिर्फ शूटिंग की शुरुआत नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में फ़िल्म व्यापार के लिए नई शुरुआत का इशारा भी है।

फिल्म सिटी में इस वर्ष कई और फिल्मों की शूटिंग प्रस्तावित है। ‘मॉम 2’ के लिए तैयार किए गए सेट शूटिंग पूरी होने के बाद भी इसी तरह रखे जाएंगे, ताकि अन्य फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी उनका इस्तेमाल हो सके। इससे यहां लगातार शूटिंग होती रहेगी और एक स्थायी रचनात्मक माहौल तैयार होगा।

फिल्म ‘मॉम 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, खुशी कपूर, करिश्मा तन्ना, जिशु सेनगुप्ता और मनोज पाहवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं, जिन्होंने वर्ष 2017 में आई ‘मॉम’ के लेखन में भी सहयोग किया था। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर और अक्षय पुरी अपने-अपने बैनर बेव्यू प्रोजेक्ट्स और 12th स्ट्रीट एंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं।

फिल्म की शुरुआत पर बोनी कपूर ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है। इस फिल्म सिटी की कल्पना एक विश्वस्तरीय रचनात्मक केंद्र के रूप में की गई थी। इसकी शुरुआत किसी शिलान्यास से नहीं, बल्कि असली फिल्म शूट से हो रही है, यही इसे खास बनाता है। हम यहां सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि कहानी कहने वालों के लिए एक पूरा वातावरण तैयार कर रहे हैं।”

यह परियोजना बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही है, जिसमें बोनी कपूर के साथ भूटानी समूह साझेदार है। यह विकास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ हुए समझौते के तहत किया जा रहा है। पूर्ण निर्माण से पहले ही प्राथमिक शूटिंग जोन तैयार कर लिए गए, ताकि फिल्मांकन शुरू हो सके।

भूटानी इंफ्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष भूटानी ने कहा, “आज हमारे लिए गर्व का दिन है। यह इंटरनेशनल फिल्म सिटी क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी और समग्र विकास को गति देगी। यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि भारत को वैश्विक फिल्म मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में भी अहम कदम है।”

आगामी जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित यह फिल्म सिटी अत्याधुनिक साउंड स्टेज, बैकलॉट, पोस्ट-प्रोडक्शन और गेस्ट के ठहरने के लिए ज़रूरी सुविधाओं के साथ एक संपूर्ण प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित की जा रही है।

यह भी देखे:-

अफगानिस्तान पर दिल्ली में बड़ी बैठक, मजबूत हो रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
पहल संस्था द्वारा "एक पौधा, आपके नाम" कार्यक्रम का आयोजन
इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटोजीपी की तैयारी को लेकर प्रशासन ने कमर कसी, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकार...
आपदाओं से निपटने को योगी सरकार ने तीन नई एसडीआरएफ का किया गठन
गोस्वामी सुशील जी महाराज का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया, संतों का विशाल समागम
यमुना एक्सप्रेस वे व पेरीफेरल एक्सप्रेस वे जोड़ने को लेकर इंटरचेंज बनाने का रास्ता साफ
हार्ट का इलाज कराने आए थे दिल्ली, सोने का पानी चढ़ाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी
यीडा के पांच सेक्टर के 5500 भूखंडों पर कब्जा मिलने का रास्ता साफ
ग्रेटर नोएडा में आपदा प्रबंधन पर जनपद स्तरीय कार्यशाला, 245 प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण
कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने श्रीनगर पहुंचे अमित शाह
ऑनलाइन सुनवाई में प्रोमोटर्स को उपस्थित होने के लिए सार्वजनिक सुचना जारी की
जीवित प्रमाण पत्र जमा न कराने पर रुक जाएगी पेंशन, कोषागार कार्यालय में करें संपर्क
जापानी कंपनी करेगी यमुना प्राधिकरण में 350 करोड़ का निवेश, मिलेगा युवाओं को रोजगार
"एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर ग्रेटर नोएडा के लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित, मनोज पोसवाल ने...
राष्ट्रीय स्तर पर बनेगा सीनियर सिटिजन फोरम
IEA की पहल: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन वितरण अभियान, 100 श्रमिकों को मिला लाभ