एआई-उपग्रह तकनीक से अतिक्रमण पर सख्ती: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ऐतिहासिक पहल

— इसरो के एनआरएससी के साथ दिल्ली में एमओयू साइन
— ऐसी पहल करने वाला देश का पहला विकास प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने अतिक्रमण की पहचान और रोकथाम के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाते हुए नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ मिलकर एआई आधारित अतिक्रमण मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में दोनों संस्थाओं के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

प्राधिकरण की ओर से एसीईओ सुमित यादव, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह और मैनेजर अभिषेक पाल इस अवसर पर उपस्थित रहे। यह परियोजना मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार, आईएएस के निर्देशन में लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रभावी प्रवर्तन को सुदृढ़ करना है।

इस पहल के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को उच्च-रिज़ॉल्यूशन उपग्रह चित्रों के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे अतिक्रमण की सटीक पहचान, विश्लेषण और समयबद्ध रिपोर्टिंग संभव होगी। नई प्रणाली जीआईएस आधारित दृश्य विश्लेषण और डेटा-आधारित निर्णय लेने में प्राधिकरण को सक्षम बनाएगी।

एमओयू के अनुसार, एनआरएससी एआई मॉडल, मॉनिटरिंग डैशबोर्ड और अलर्ट सिस्टम विकसित करेगा, साथ ही दीर्घकालिक कार्यान्वयन के लिए प्राधिकरण को प्रशिक्षण और तकनीक हस्तांतरण भी प्रदान करेगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार, आईएएस ने कहा कि यह पहल टेक-इनेबल्ड गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भूमि संरक्षण और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता, सटीकता और जवाबदेही बढ़ेगी। परियोजना का नेतृत्व कर रहे अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने विश्वास जताया कि एआई और उपग्रह आधारित मॉनिटरिंग से अतिक्रमण रोकथाम और कार्रवाई की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, जिससे स्मार्ट, डेटा-ड्रिवन और प्रैक्टिव प्रवर्तन व्यवस्था स्थापित होगी।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में 31  अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144 , पढ़ें विस्तृत जानकारी 
TECHNOVATION 2024: आईईटी लखनऊ में डिबेट और डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने किया शानद...
83 और किसानों को जल्द मिलेंगे छह फीसदी आवासीय भूखंड
लोकसभा चुनाव : आचार संहिता के उल्लंघन और अफवाहें फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का किया निरीक्षण कई योजनाओं की सराहना
रोटरी क्लब ने जिम्स हॉस्पिटल में दिया सामान
यातायात नियमों के प्रति बच्चों  को जागरूक करने की नोएडा ट्रैफिक  पुलिस की पहल ,  बिगिनिंग  मिशन एजुक...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग ने चलाया सघन सफाई अभियान
GIMS में भारत के पहले सरकारी अस्पताल आधारित AI क्लिनिक का उद्घाटन
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल ने किया इंटरस्कूल खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, मेज़बान टीम रही तीसरे स्थ...
शारदा विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, आतंकवादी हमले के खिलाफ उठाई आवाज
सिटी हार्ट अकैडमी स्कूल में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई ...
वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी शहादत को श्रद्धांजलि
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति व सिटी हीट वेव एक्शन प्लान पर अहम बैठक
"हमारी आवश्यकताओं ने पर्यावरण के इकोलॉजिकल बैलेंस को बिगाड़ा है" : धीरेन्द्र सिंह 
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ल्ड हेल्थ डे व मेट्रोलॉजिकल डे पर प्रतियोगिताएं आयोजित