भाकियू का बिजली की समस्या को लेकर धरना

ग्रेटर नोएडा : दनकौर में भारतीय किसान यूनियन का बिजली विभाग के खिलाफ धरना चल रहा है. इसी क्रम में आज आज सेक्शन के एसडीओ प्रभात कुमार और जेई अजय कुमार धरने पर पहुंचे. धरना स्थल पर उन्होंने किसानों के साथ बैठक की और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया .

मीडिया प्रभारी सुनील नागर ने बताया किसानों की मांग है बिजली के बिल चाहे वह ट्यूबवेल के हों या घरेलू या फिर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के, सभी अनाप-शनाप रूप में बनाये जाते रहे हैं . पिछला भुगतान को आगे के बिल में जोड़कर भेज दिया जाता है. मीटर की रीडिंग जंपिंग भी अत्यधिक है. यह सभी समस्या तुरंत हल की जानी चाहिए .

सरकार द्वारा नियत रिस्टोर के भुगतान विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है उसे तुरंत ही नियमित स्टोर के अनुसार सुचारू किया जाए. तार जर्जर हो चुके हैं जिससे आये दिनों हादसे हो रहे हैं . जर्जर तार तुरंत ही बदले जाएं

सरकार की नीति के अनुसार ट्यूबवेल के नए कनेक्शन विभाग द्वारा किए जाने हैं. उपभोक्ताओं द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं परंतु कर्मचारी नए कनेक्शन देने में आनाकानी कर रहे हैं. इन कनेक्शन देने की सिंगल विंडो की व्यवस्था गांव में की जाए. मीटर रीडिंग में प्राइवेट कर्मचारी लगाए हुए हैं जो की मशीन में मनमाने से रीडिंग स्पीड करते हैं तो यह व्यवस्था तुरंत बंद की जा.य

इस मौके पर महेंद्र चोरौली, लज्जाराम प्रधान अजय पाल शर्मा पवन खटाना जीवन सिंह मनोज मावई राजे प्रधान अनित कसाना संजय कसाना सुरेंद्र नागर सुभाष चौधरी रजनीकांत अग्रवाल नरेंद्र नागर सुनील प्रधान,पंकज शर्मा,बले नागर, जयबीर नागर लाला खेरली भाव,मूलचन्द सोलंकी, सुंदर खटाना,बिपिन पंडित, जगदत शर्मा, चंद्रपाल, मास्टर इंदरपाल, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी देखे:-

ओमवीर आर्य निर्विरोध बने बालाजी एनक्लेव आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, विकास कार्यों में तेजी का भरोसा
पाणिनि गुरुकुल में कल मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग गुरु ऋषिपाल वशिष्ठ कराएंगे योगाभ्यास
कल का पंचांग, 5 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जेपी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में "गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम का आयोजन
क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा ने विश्व का पहला होटल वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरियंस सेंटर टेक्नोलॉजी लॉन्च...
हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत
"एक शाम उदय प्रताप सिंह के नाम" : न तेरा है न मेरा है हिन्दुस्तान सबका है ....
दिवाली के उपलक्ष्य में रोशनी से नहाया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर।
व्यापार बंधु समिति बैठक सम्पन्न: व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
2 जनवरी 2022 को भाजयुमो द्वारा नोएडा में होगा युवा सम्मेलन का आयोजन
जेवर सेमीकंडक्टर पार्क शिलान्यास की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
कल का पंचांग, 29 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
"SIR विशेष पुनरीक्षण हेतु कस्बा जेवर व जहांगीरपुर में जेवर विधायक ने की बैठकें"
योग और स्वास्थ्य , चक्की चलनासन , बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
महिला उन्नति संस्था की रति गुप्ता बनीं मिसेज इंडिया पेजेंट की रनरअप, संगठन ने किया सम्मान
चीती गाँव के माइनर नाले  मे मिला अज्ञात युवक का शव