ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर पर लगा बैन

नई दिल्ली (यश मेहरोत्रा): बॉल टेम्परिंग विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई ने टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर बड़ा फैसला लेते हुए दोनों पर बैन लगा दिया है. खबरों के मुताबिक स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से 12 महीने का बैन लगाया गया है. जबकि गेंद से छेड़छाड़ के दोषी कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा है.

इसके साथ ही आईपीएल में खेलने को लेकर संशय के बादल अब छंटते दिख रहे हैं. स्टीव स्मिथ आईपीएल सीज़न 11 का भी हिस्सा नहीं होंगे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से आ रही खबरों के मुताबिक वो खुद अपनी फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स के साथ भी अपना कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल करेंगे. जबकि डेविड वॉर्नर इस सीज़न आईपीएल में खेलते दिखेंगे.

इस पूरे मामले में डेविड वॉर्नर की फ्रेंचाइज़ी टीम एक प्रेस कॉंफ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस कठोर निर्णय के बाद इस मामले में बीसीसीआई और आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल का क्या रूख रहता है ये भी स्मिथ और वॉर्नर के आईपीएल में भविष्य पर निर्भर करेगा.

आपको बता दें कि अभी कुछ देर पहले ही सनराइज़र्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर ये एलान किया था कि इस सीज़न डेविड वॉर्नर उनके कप्तान नहीं होंगे. खुद वॉर्नर ने इस पद से इस्तीफा दिया है.

जबकि राजस्थान रॉयल्स ने इससे पहले ही अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी के पद से हटा दिया था. उनके स्थान पर राजस्थान ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है.

आपको बता दें कि बॉल टेम्परिंग विवाद में बीते दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चीफ जेम्स सदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से माफी मांगी थी और ये एलान किया था कि अगले 24 घंटे में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के खिलाफ फैसला लिया जाएगा.

इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान कप्तानी और उपकप्तानी के पद से हटा दिया गया है. वहीं आईसीसी ने स्मिथ को मैच फीस का 100% और एक मैच का बैन लगाया. जबकि बैनक्राफ्ट को मैच फीस का 75 और तीन डीमैरिट पॉइंट्स की सजा मिली है.

टेम्परिंग विवाद के बाद बेनक्रॉफ्ट के साथ कप्तान स्मिथ ने भी इस पर माफी मांगी थी. माफी मांगते हुए स्मिथ ने कहा, ‘मैदान पर जो कुछ भी हुआ हमें इसके बारे में जानकारी थी, हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होगा. मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है.”

यह भी देखे:-

GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट : जलालपुर बनाम जूनियर कैमराला व तुगलपुर बनाम
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मुस्कान, तमन्ना और मनदीप कौर ने खेलो इंडिया...
हाकी प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आगाज
LIVE IPL 2021 Player Auction Updates: कोई बिका करोड़ों मे तो किसी को नही मिला ख़रीददार, देखें पूरी लिस...
PM Modi Visit Varanasi: पीएम मोदी आज देंगे काशी को नए स्टेडियम की सौगात, जानिए पूरा कार्यक्रम
कोरोना के चलते रद्द हुआ भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच, ईसीबी ने की पुष्टि
एस आर इंस्टिट्यूट में एकेटीयू दो दिवसीय स्पोर्ट फेस्ट का भव्य समापन
जेवर के प्रवीण को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, पेरिस पैरालिंपिक में रच चुका है इतिहास
झट्टा वेटलिफ्टिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया सुल्तान ने जीता प्रथम स्थान
माउन्ट एवरेस्ट डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2021 : राजनीकांत ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने जीते ...
वनस्थली पब्लिक स्कूल में बड़े स्तर पर ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आगाज कबड्डी के मुकाबले से होगा
RYAN GREATER NOIDA WON GOLD MEDALS IN INTERNATIONAL TAEKWONDO CHAMPIONSHIP AT THAILAND
ओपन रोलर स्केटिंग कार्निवल मीट में ग्रेनो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन 
एशियन यूथ एडं जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खेले गए मुकाबले
अपना जनहित समिति खिलाड़ियों का करेगी सम्मान