IBA स्थापना दिवस और Industry Conclave 2026 में उद्योग जगत का महाकुंभ, “सशक्त उद्योग – समृद्ध भारत” का संकल्प गूंजा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्डन ड्रीम में रविवार देर रात Industrial Business Association (IBA) का स्थापना दिवस समारोह एवं IBA Industry Conclave 2026 भव्यता, ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में लगभग 400 से अधिक उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और मीडिया जगत के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम एक ऐतिहासिक स्वरूप लेता दिखाई दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद Mahesh Sharma रहे। विशिष्ट अतिथियों में अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस उपायुक्त प्रवीण रंजन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे सहित पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जबकि Dance Out of Poverty के बच्चों ने गणेश वंदना और वंदे मातरम पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

सांसद महेश शर्मा का प्रेरक संबोधन

अपने उद्बोधन में महेश शर्मा ने उद्यमिता को जुनून, परिश्रम और निरंतर संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य और स्पष्ट नीयत ने उन्हें आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि व्यवसाय की वास्तविक शक्ति ग्राहक संतुष्टि, गुणवत्ता और विश्वास में निहित है। रोजगार सृजन को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उन्होंने उद्यमियों से “देने की भावना” के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उद्योग–पुलिस समन्वय पर जोर

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने उद्योग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि औद्योगिक इकाइयों और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए उन्होंने उद्योग संगठनों और आरडब्ल्यूए से सहयोग की अपील की।

“The Voice of Industry” के रूप में IBA

IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि IBA केवल एक संगठन नहीं, बल्कि “The Voice of Industry” है। संस्था का उद्देश्य MSME और लघु उद्योगों को सशक्त मंच प्रदान करना, नई तकनीकों को बढ़ावा देना और उद्योग–प्रशासन संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और बड़ी संख्या में उद्यमी इससे जुड़ रहे हैं।

सम्मान और सराहना

इस अवसर पर IBA द्वारा गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का तिलक-चंदन, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

MSME स्टॉल और उत्साह का माहौल

कार्यक्रम में MSME उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। विशेष आकर्षण के रूप में उपस्थित अतिथियों ने LED स्क्रीन पर भारत–पाकिस्तान क्रिकेट मैच का आनंद लिया। भारत की जीत के बाद पूरे सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल छा गया।

महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन

समारोह के दौरान उद्योग सुरक्षा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सुरक्षा, MSME प्रोत्साहन और निवेश विस्तार जैसे मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। IBA ने संकल्प लिया कि वह उद्योग एवं प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

अंत में IBA परिवार ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, उद्योगपतियों और मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “सशक्त उद्योग – समृद्ध भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का सामूहिक प्रण दोहराया।

यह भी देखे:-

मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
UPITS 2024: ट्रेड शो पहुंचने वाले आगंतुकों को भा रहे ओडीओपी उत्पाद, योगी की पेंटिंग खरीदने की होड़
दुनिया की टेंशन बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट AY.4.2, भारत के डेल्टा वैरिएंट से कितना अलग?
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ से की मुलाक़ात
यमुना एक्सप्रेस वे : वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सीटू कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस 23 मार्च को "लोकतंत्र बचाओ दिवस" के रूप में मनाया
ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाएगी योगी सरकार
भारत का बदला रुख, तालिबान के साथ रिश्तों पर पुनर्विचार संभव, जानें क्‍या होगी रणनीति
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील, सम्बंध...
गरीबों को उजाड़ने का दुस्साहस करने वाले बख्शे न जाएं : सीएम योगी
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन : भारत की 'कोवैक्सीन' को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी
लॉयड बिजनेस स्कूल में "इन्वेस्ट इंडिया लैब" का उद्घाटन
YAMUNA AUTHORITY में सफाई एजेंसी के लिए निकाली गई निविदा में गड़बड़ी की शिकायत
मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को लेकर सुरक्षा कड़ी, राकेश टिकैत बोले- हमें रोका तो बैरियर तोड़ देंग...
गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर वृद्धाश्रम "खुशियों की ओर" में भजन संध्या का आयोजन; मनाया गया अंतररा...
जहांगीरपुर में बंदरों से परेशान हैं,कस्बेवासी व व्यापारी