GD Goenka Public School में नन्हे छात्रों की प्लांटेशन ड्राइव, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्रेटर नोएडा। GD Goenka Public School में 18 फरवरी को नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पेड़-पौधों की महत्ता को समझाना रहा।

इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पौधों के महत्व, स्वच्छ वायु और हरित वातावरण के संबंध में सरल व रोचक तरीके से जानकारी दी। बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेनू सेहगल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “पेड़-पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध रखते हैं और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए।”

पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल को सफल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में  मनाया गया वन महोत्सव, एक दिन में 9 लाख से ज्यादा पौधरोपण किया गया 
गार्डों की मदद से फ़ैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं:नवीन शर्मा
एडवांस फिजियोथेरेपी सेंटर ने किया पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित
"तालिबान और इसका समर्थन करने वाले देशों पर लगे प्रतिबंध", 22 अमेरिकी सांसदों ने की मांग
मासूम की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 50-50 हजार का जुर्माना
तीन दिन से युवक लापता, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
मुसलाधार बारिश से जनपद अस्त-व्यस्त, थमी रफ्तार – 3 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी
बढ़ते पेट्रोल डीज़ल के दामों से जल्द मिल सकती है राहत, पढें पूरी रिपोर्ट
अर्जुन पुरस्कार सम्मान मिलने पर वरुण भाटी के गांव जमालपुर में मनाई गई खुशियां
कथा को सुनने से हो जाते है करोड़ पाप नष्ट
लखीमपुर खीरी हिंसा : आशीष मिश्र की कोर्ट में आज पेशी, कचहरी में फोर्स तैनात
कल का पंचांग, 7 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
लैंगिक भेदभाव को लेकर महिला उन्नति संस्था द्वारा चलाया गया महिला जागरूकता अभियान
महिला ने की 16वी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
नववर्ष पर कर्तव्यनिष्ठ पुलिस नेतृत्व का सम्मान, भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने किया अभिनंदन