दुबई में यूपी के मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक निवेशकों से सकारात्मक संकेत

ग्रेटर नोएडा/दुबई। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दुबई एग्ज़ीबिशन सेंटर में आयोजित WHX Dubai में मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क, YEIDA को वैश्विक मंच पर प्रमुख विनिर्माण हब के रूप में पेश किया। दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनियों और भारतीय उद्योग समूहों के साथ हुई बैठकों से निवेश और विस्तार के मजबूत संकेत मिले।

प्रतिनिधिमंडल में उद्योग विभाग, भारत सरकार के औषधि विभाग और EPCMD-India के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। उद्योग जगत के साथ हुई वन-टू-वन बैठकों में कई कंपनियों ने भूमि आवंटन, निर्माण इकाइयों और परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना में रुचि दिखाई।

डिस्पोसेफ ने विस्तार हेतु 10 एकड़ भूमि के लिए आवेदन की पुष्टि की, जबकि Polymedicure अपने 7 एकड़ भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। Kusum Healthcare ने निर्यात उन्मुख सहायक मेडिकल डिवाइसेज़ संयंत्र लगाने की इच्छा जताई।

वैश्विक कंपनियों में Wipro GE Healthcare ने नए प्लांट पर सकारात्मक रुख दिखाया। वहीं Olympus, Elekta और Siemens Healthineers के साथ निर्माण संभावनाओं पर चर्चा हुई। रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी में अग्रणी Elekta ने भारतीय बाजार और निर्यात अवसरों को लेकर रुचि व्यक्त की।

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए Accuprec और TUV SUD को ASCA-मान्यता प्राप्त लैब स्थापित करने का आमंत्रण दिया गया। Accuprec ने लगभग 250 करोड़ रुपये के निवेश का प्रारूप प्रस्ताव भी सौंपा है।
रणनीतिक साझेदारियों के तहत Philips, Fujifilm और Zimmer Biomet के साथ स्थानीयकरण एवं नवाचार पर वार्ता हुई। Healthium MedTech और Hindustan Syringes को भी विस्तार के अगले चरणों के लिए पार्क पर विचार करने का न्योता दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने UAE में भारतीय राजनयिकों से मुलाकात कर परियोजना की प्रगति साझा की। निवेश मंचों पर प्रचार और संभावित सॉवरेन फंड निवेश को लेकर सहयोग का आश्वासन मिला।

YEIDA का मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है, जहां पहले ही 100 से अधिक कंपनियों को लक्षित विनिर्माण सेगमेंट्स के तहत भूमि आवंटित की जा चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि दुबई दौरे से परियोजना को वैश्विक निवेश और तकनीकी साझेदारियों की नई गति मिलेगी।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
एनटीपीसी दादरी ने उठाए पर्यावरण और ग्रामीण विकास की दिशा में ठोस कदम
मोदी के संबोधन की बड़ी बातें: बीमारी भेदभाव नहीं करती तो हमने भी नहीं किया
यूपीआईटीएस 2024: कल 25 अक्टूबर को होगा आगाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने साझा ...
यू० पी० इन्टरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित गलगोटियाज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित “च...
लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने की आईआईए की मांग
ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
दक्षिण एशिया के फार्मा एक्सपो सीपीएचआई और पीमेक इंडिया में 1500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे
नोएडा -ग्रेटर नोएडा में जन आंदोलन के रूप में मनाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम, पूरे प्रदेश में 35 करोड...
नवरात्र सेवक दल द्वारा आयोजित पौधारोपण संकल्प यात्रा को मिल रहा है जनसमर्थन
ईपीसीएच ने ऑटम फेयर इंटरनेशनल, बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम, 03 - 06 सितंबर'2023 में उपस्थिति दर्ज कराई
रोटरी पाठशाला में किया गया वृक्षारोपण
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को अपने बजट पूर्व ...
छात्रों के लिए पांच दिवसीय मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स द्वारा कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान
15 माह की मासूम से दरिंदगी में रिश्तेदार कड़ी सजा
तांत्रिक ने की महिला के साथ शर्मनाक हरकत, बेटे की चाह में परिजन गए थे भगत के पास