लापरवाही से बस चलाने पर सरकारी चालक को 2 साल की सजा

गौतमबुद्धनगर, 17 फरवरी 2026। वर्ष 2019 के एक गंभीर सड़क हादसे के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गौतमबुद्धनगर Mayank Tripathi के न्यायालय ने दिल्ली परिवहन की बस के सरकारी चालक किशनलाल को दोषी ठहराते हुए 02 वर्ष की सजा एवं अर्थदंड से दंडित किया है।

मामले के अनुसार, 24 मई 2019 को शाम लगभग 3:45 बजे वादी ब्रह्माशंकर की बेटी लोरी कराटे प्रशिक्षण से लौट रही थी। आरोप है कि सेक्टर-20 के पास बस संख्या DL 01 PC 0087 को लापरवाही से चलाते हुए चालक किशनलाल ने लोरी के बाएं पैर पर बस का पहिया चढ़ा दिया। हादसे के चलते लोरी का बायां पैर काटना पड़ा और बाद में उसे कृत्रिम पैर लगवाना पड़ा।

अभियोजन अधिकारी गौतमबुद्धनगर Rajesh Shukla ने बताया कि न्यायालय ने वादी एवं पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 338 के तहत दोषी पाया। न्यायालय ने दो साल की सजा के साथ 2000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

निर्णय में न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सरकारी चालकों का दायित्व सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा अधिक होता है, इसलिए उनसे विशेष सावधानी की अपेक्षा की जाती है।

यह भी देखे:-

ऑनलाइन ठगी : तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, सरकार करेगी आपकी हेल्प
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने जैव विविधता पार्क में लगाया नि:शुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर
अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर सुशासन सप्ताह कार्यशाला का आयोजन, अधिकारियों ने दी जनकल्याणकारी...
यमुना प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की आहट, विप्रो–जीई हेल्थकेयर प्रतिनिधिमंडल ने किया ...
राम–केवट संवाद और दशरथ मरण के दृश्य ने भावनाओं को किया उद्वेलित
राहत की बात : दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, एनसीआर में आज और कल बारिश के आसार
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा दो निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का लाभ
आकर्षण का केंद्र रही कृष्ण और गोविंदा की कुश्ती
HAPPY NEW YEAR 2018 - BY GRENONEWS TEAM
ग्रेटर नोएडा में 12 अगस्त को तिरंगा महोत्सव: मेला, म्यूजिकल कंसर्ट और रैलियों से गूंजेगा जनपद
स्कूल ने छात्रों को दिया दिया धोखा, परीक्षा देने से वंचित हुए छात्र
2700 करोड़ रुपये की बिजनेस के साथ IHGF हेंडीक्राफ्ट मेला का हुआ समापन
विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर होगा 6 आरओबी का निर्माण
भारतीय जनता पार्टी दनकौर मण्डल ने मनाया किसान दिवस   
ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जीएनकैप) ने भारत में शुरू किया ‘स्टाॅप द क्रैश’ अभियान
गार्डों की मदद से फ़ैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश, 7 गिरफ्तार