बाइक रैपिडो चालक से मारपीट कर लूट, पुलिस ने गठित की टीम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 14/15 फरवरी 2026 की रात्रि एक बाइक रैपिडो चालक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित गैलेक्सी चौराहा से लाल कुआं की ओर जा रहा था। जेएम इंटरनेशनल स्कूल के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया है और सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा R. K. Gautam ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से लूटी सोने की चेन
पत्नी के बॉस बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति से ठगे लाखों के वाउचर
शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद दबाया गला, युवक की हत्या का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
STF ने फर्जी बीमा कंपनी खोलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार
टैंकर की चपेट में आकर पेट्रोल पंपकर्मी की मौत
बिजली विभाग के कैशियर से कैश लूट , जांच में जुटी पुलिस
ऑडी कार की डिग्गी पर बैठा युवक नीचे गिरा, मौत
बाइक चुराते हुए चोर को दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई
रिश्ते हुए तार-तार, मुआवजे को लेकर पिता- भाई पर लगा हत्या का आरोप
लड़की का पीछा कर परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार 
कथित सिरफिरे आशिक ने युवती को मारा चाकू फिर खुद को भी मारा
बाइक बोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार 
लाखों रूपये से भरे एटीएम मशीन उखाड़ ले गए बदमाश
हत्यारोपी ने दरोगा का पिस्टल लूट कर पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल
लूटपाट व मर्डर के बाद बदमाशों ने 4 महिलाओं से किया गैंग रेप
चेकिंग के दौरान जेवर पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर