ग्रेनो वेस्ट में लिफ्ट फ्री-फॉल, 65 वर्षीय महिला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट से जुड़े हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। ताज़ा मामला सुपरटेक इकोविलेज-1 से सामने आया है, जहाँ सोमवार शाम एक लिफ्ट हादसे में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, G-7 टावर की निवासी रीना प्रसाद अपनी नातिन को ट्यूशन से लेने F-5 टावर के फ्लैट नंबर 1701 गई थीं। शाम करीब 5 बजे जब वह नातिन के साथ लिफ्ट से लौट रही थीं, तभी अचानक बिजली गुल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट 15वीं मंजिल से सीधे 10वीं मंजिल तक फ्री-फॉल करते हुए तेज झटके के साथ रुकी।

इस जोरदार झटके से रीना प्रसाद के पैर में चार जगह फ्रैक्चर हो गया। राहत की बात यह रही कि उनके साथ मौजूद बच्ची सुरक्षित है। घायल महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

इकोविलेज-1 जैसी बड़ी सोसाइटी में 52 टावर और लगभग 97 लिफ्ट संचालित हैं। घटना के बाद निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार सामने आ रहे लिफ्ट हादसे गंभीर सुरक्षा जोखिम की ओर इशारा करते हैं और संबंधित प्रबंधन को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।

यह भी देखे:-

पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव
Samrat Mihir Bhoj Controversy: शिलापट पर मिहिर भोज के नाम के आगे लिखा गया 'गुर्जर सम्राट'
जिम्स के फिजियोलॉजी विभाग में स्वायत्त कार्य प्रयोगशाला का उद्घाटन
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया
पीएम मोदी 13वीं ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करेंगे, 9 सितंबर को वर्चुअली आयोजित होगा सम्मेलन
सुमित क्लब घँघोला की टीम बनी जुनेदपुर बॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता
शोक: अनुपम श्याम के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख
स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...
रीडिंग कैंपेन में भाग लेने वाले छात्र व अभिभावक हुए सम्मानित
चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को लेकर नोएडा पहुचे आबू आज़मी ओवैसी के सवाल पर बोले नही पहचानते ओवैसी को,
सुपरटेक ईकोविलेज वन पर फिर लगा चार लाख का जुर्माना, कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने क...
18 वीं मंजिल से गिरकर घरेलु सहायिका की मौत
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पर लगा धांधली का आरोप, विश्विद्यालय प्रशासन तलब
उत्तरप्रदेश में आईएस अधिकारियों के तबादले, मेघा रूपम बनी डीएम गौतमबुद्ध नगर
यूपी: 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को योगी की सौगात, बढ़ी दर के साथ महंगाई भत्ता देने को मंजूरी दी