बिसरख धाम में महाशिवरात्रि महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज

  • रुद्राभिषेक का महत्व बताया

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख धाम में महाशिवरात्रि महापर्व पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य विशेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं दर्शन-पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।

महापर्व के अवसर पर महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज ने रुद्राभिषेक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का रुद्र रूप समस्त नकारात्मक शक्तियों के नाश और कल्याण का प्रतीक है, तथा श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया अभिषेक जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने रुद्राभिषेक की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि इस पूजन में जल, दूध, दही, शहद, घी, पंचामृत, बेलपत्र, चंदन एवं अन्य पवित्र सामग्री अर्पित की जाती है तथा भगवान शिव के मंत्रों और नामों का जाप किया जाता है। मान्यता है कि यह अनुष्ठान कष्टों, बाधाओं एवं दुष्प्रभावों को दूर कर आध्यात्मिक, मानसिक और पारिवारिक सुख-शांति प्रदान करता है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन कर भगवान शिव से सुख, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। आयोजन के दौरान अनुशासन, भक्ति और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज ने समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में मंगल, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

 

यह भी देखे:-

लंबे समय से अवैध कब्जे को ग्रेनो प्राधिकरण ने ढहाया
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
जेपी इंटरनेशनल स्कूल इंटरेक्ट क्लब के अलंकरण समारोह का आयोजन
सेक्टर डेल्टा टू में आरडब्ल्यूए द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
यूपीआईटीएस 2025 का फोकस विदेशी खरीदारों व इंडस्ट्री–अकादमिक भागीदारी पर: डीएम, गौतमबुद्ध नगर
25 दिसम्बर को होने वाली किसान एकता संघ की पदयात्रा स्थगित
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्घोष 2025 का दूसरा दिन रहा सांस्कृतिक रंगों से सराबोर, राहुल जैन क...
फ़ौज में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक की गर्मी ने ली जान
कल का पंचांग, 31 अक्टूबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
किसानों की गिरफ्तारी पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर और खुर्जा के 55 गांव यीडा में होंगे शामिल, चोला से जेवर एयरपोर्ट तक बिछेगी रेलवे लाइन
चेरी काउंटी में साइबर अपराधों पर कार्यशाला का आयोजन
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया "फन डे", खेल, हंसी और जोश से सजा यादगार दिन!
यमुना प्राधिकरण की Commercial Kiosk व SHOP स्कीम के सफल आवेदकों की सूची देखिए
ग्रेटर नोएडा : आरडब्ल्यू महासचिव द्वारा सेक्टर के पार्क में खुली बैठक कर सेक्टर की समस्याओं को जाना ...
कल का पांचांग, 13 नवम्बर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त