ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षाविदों और शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने संगोष्ठी को ज्ञानवर्धक और समसामयिक विमर्श का प्रभावी मंच बना दिया।

समारोह के दौरान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ. लोकेश शर्मा, उप-प्राचार्य डॉ. अर्चना सिंह तथा सचिव प्रबंधन डॉ. एन.सी. शर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षाविदों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कॉन्फ्रेंस संचालिका मिस दिव्या सिंह ने मंच से सभी अतिथियों का परिचय कराया।

संगोष्ठी में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विमलेश वाधवा मुख्य वक्ता के रूप में जुड़ीं। उनके संबोधन ने तकनीकी नवाचार, शोध और भविष्य की चुनौतियों पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत दो टेक्निकल सत्र आयोजित किए गए, जिनमें जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा से प्रो. बी.के. पल्लव, आईआईएमटी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा के डीन डॉ. अजय शर्मा सहित डॉ. आर.एस. यादव, कविता शर्मा और डॉ. एन.सी. शर्मा ने चेयर एवं को-चेयर पर्सन के रूप में शोध पत्रों का विवेचन किया।

हाइब्रिड मोड में आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाविदों ने ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान उपयोग, संभावनाओं और आगामी चेतावनियों पर तर्कसंगत प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे विषय पर सार्थक संवाद स्थापित हुआ।

मंच संचालन डॉ. समता सुमन एवं सिमरन ने किया। दूसरे दिवस के ‘बेस्ट प्रेजेंटर’ के रूप में आयुष मिश्रा एवं सुरभी पाल को सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी की व्यवस्थाओं में डॉ. चंचल, राहुल त्यागी, संजय मिश्रा, अजय ढुल, मिस श्वेता, दिव्या राय, मुकेश यादव, रोहित, रोहन, लोकेश सिंह सहित समस्त कर्मचारियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। समापन के अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन मंडल एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. एन.सी. शर्मा ने संगोष्ठी को अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल बताया।

यह भी देखे:-

भारत नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा “रक्त अभिषेक” नाटक का मंचन 19 मई को यूनाइटेड कॉलेज में
गणेश चतुर्थी पर भक्ति, एकता और उल्लास का संगम: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में पंचदिवसीय महोत्सव...
भू माफिया के खिलाफ एक्शन यमुना प्राधिकरण का चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों पर कहर बनकर टूट रहा है
बेटी दिवस पर महिला उन्नति संस्था(भारत) के मिशन बेटी अभियान की शुरुआत 
जुनेदपुर मे खेल-कूद समिति द्वारा वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन किया
सभी तरह के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं-सीईओ
कल का पंचांग, 25 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा :कोर्ट के आदेश पर 5 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा: 1.45 लाख रुपये लूटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी राशि बरामद की
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “AI Innovation Meetup | IIT Kanpur” का सफल आयोजन
किसान एकता संघ करेगा 3 जनवरी को ग्रेटर नोएडा एनपीसीएल का घेराव
निकाय चुनाव : प्रचार के लिए मीडिया प्रमाणन समिति से लेनी होगी अनुमति
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट: बसपा सुप्रीमो की गृह जनपद तो भाजपा को अपनी सीट बचाने की चुनौती
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाइल स्नैचर व वाहन चोर
कुख्यात माफिया अमित कसाना को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए अपराध की पूरी कहानी