नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर गिरोह ध्वस्त, यूपी एसटीएफ ने छह अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर/लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और नोएडा यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन बेटिंग ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, बैंकिंग दस्तावेज सहित अन्य सामग्री बरामद की है। गिरोह पर नोएडा के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में भी संलिप्तता के आरोप हैं।

एसटीएफ के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे। इस प्रकरण में साइबर क्राइम थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल ट्रेल और रिकवरी ई-मेल के विश्लेषण के आधार पर एसटीएफ ने संदिग्ध नेटवर्क की पहचान की और नोएडा क्षेत्र में सक्रिय गिरोह तक पहुंच बनाई।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त अवैध कॉल सेंटर के रूप में संगठित ढंग से कार्य कर रहे थे। यह नेटवर्क ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए लोगों को लुभावने ऑफर देकर फंसाता और बाद में धनराशि की ठगी करता था। आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बड़ी संख्या में फर्जी ई-मेल आईडी, बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज, डेबिट/क्रेडिट कार्ड तथा संचार के डिजिटल प्रमाण मिले हैं। गिरोह कथित तौर पर ग्राहकों को निवेश के नाम पर झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराता था।

पूछताछ में यह भी तथ्य सामने आया कि गिरोह के कुछ सदस्य नेपाल से जुड़े हैं और भारत के विभिन्न राज्यों में नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे थे। एसटीएफ का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य संभावित सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. अनीस जंग कार्की

2. अनंत कुमार

3. दिव्यांश

4. साहिल कुमार

5. लेखनाथ शर्मा

6. केदारनाथ

बरामद सामग्री:

04 लैपटॉप

22 मोबाइल फोन

02 नेपाली पासपोर्ट

02 आधार कार्ड

04 पैन कार्ड

01 चेकबुक

16 डेबिट/क्रेडिट कार्ड

01 नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र

01 ड्राइविंग लाइसेंस

₹19,500 नकद

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। आगे की जांच में गिरोह के अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय लिंक, उपयोग किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म और ठगी की कुल रकम का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय साइबर अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

यह भी देखे:-

रिटायर्ड महिला अधिकारी से साइबर ठगों ने की 63.45 लाख की ठगी, ट्रेडिंग का लालच देकर जाल में फंसाया
कासना पुलिस ने शराब तस्कर दबोचा
लूट, चोरी जैसे मामले में वांटेड पांच हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
घर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मुकदमा दर्ज
नोएडा में मेला लुटेरों का पर्दाफाश: 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद
हथियारबंद बदमाशों ने मोबाईल और नकदी लूटा
3 साल से फरार गैंग रेप का आरोपी इनामी अनुज रावत को एसटीएफ ने दबोचा
दुबई भेजने के नाम पर 560 युवकों से ठगी , एक गिरफ्तार
पाकिस्तानी व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर जेवर में स्थित जमीन को अपनी पत्नी के नाम दर्ज करवाया
पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली
अवैध हथियार समेत 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
बुजुर्ग का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
साइबर ठगी का पर्दाफाश: करोडों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी 
लूट करने के फिराक में घूम रहे बदमाश का हुआ पुलिस से सामना, पुलिस ने एनकाउंटर में किया घायल