सेक्टर-49 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 22 बाइक व 2 स्कूटी बरामद

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सेक्टर-49, नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी, 01 फर्जी नम्बर प्लेट तथा एक अवैध तमंचा (.32 बोर) मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 12.02.2026 को कार्रवाई के दौरान अभियुक्त विशाल उर्फ सलीम, दीपक, और दिवाकर सरकार को बिजलीघर सेक्टर-50, नोएडा के पास से दबोचा गया। बरामद वाहनों में कुछ मोटरसाइकिलें पूर्व में दर्ज मुकदमों से सम्बद्ध पाई गई हैं, जिनमें नोएडा और दिल्ली के थानों में पंजीकृत मामले शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर रैकी कर वाहनों की चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को अज्ञात स्थान पर इकट्ठा कर अवसर मिलते ही राह चलते लोगों को बेच देते थे।

अभियुक्तों का विवरण

विशाल उर्फ सलीम (23 वर्ष) — मूल निवासी अररिया, बिहार; वर्तमान पता सलारपुर, नोएडा।

दीपक (22 वर्ष) — मूल निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार; वर्तमान पता होशियारपुर, नोएडा।

दिवाकर सरकार (30 वर्ष) — निवासी सलारपुर, नोएडा।

बरामदगी

1. चोरी की 22 मोटरसाइकिल

2. चोरी की 02 स्कूटी

3. 01 फर्जी नम्बर प्लेट

4. 01 अवैध तमंचा (.32 बोर) व 01 जिन्दा कारतूस

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त विशाल उर्फ सलीम और दीपक पर पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। दिवाकर सरकार के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज पाया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क, चोरी के अन्य मामलों और संभावित खरीदारों की पहचान के लिए आगे की विधिक कार्रवाई और जांच जारी है। यह सफलता वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी देखे:-

शहर में ठग सक्रीय, संभलकर करें एटीएम का उपयोग
नौकरी का झांसा देकर युवती से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
रणदीप भाटी-जुगला गैंग का सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग सप्लायर से मांगी थी लाखों की रं...
विकास उत्सव मेले में कोकोब फरीद बैंड और नुक्कड़ नाटक ने बिखेरा रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
सवारी बन ऑटो में बैठे बदमाशों ने की चालक से लूट
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व दर्ज किया
प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन,उचित कार्यवाही की माँग
Bahadurgarh Dangerous Accident: डंपर ने चार आंदोलनकारी महिला किसानों को रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर
नशे के सौदागरों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
रबूपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को पकड़ा, निर्माणाधीन अस्पताल से तमंचा बरामद
एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग के दो दरोगाओं को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
मोबाईल लूटेरे ने खोल रखी थी टेलीकॉम की दूकान
गर्भवती पत्नी को फौजी ने मारी लात, मौत
बिजनेसमैन पर हमला कर लाखों की लूट
यूपी: भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी ने बाराबंकी दौरा रद्द किया, अब तक कई मौतें
जीबीयू परिवार ने चांद्रायन-३ का चंद्रमा की सतह पर उतरने का साक्षी बना