यूजीसी विनियम-26 के विरोध में ब्राह्मण सभा का ज्ञापन, पुन: परीक्षण की मांग
- ग्रेटर नोएडा में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, एकपक्षीय निर्णय पर जताई आपत्ति
ग्रेटर नोएडा। ब्राह्मण सभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में यूजीसी विनियम-26 को वापस लेने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सभा के पदाधिकारियों ने अधिनियम पर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराते हुए इसे पुन: परीक्षण हेतु वापस लेने की मांग उठाई।
सभा के अध्यक्ष Suresh Chandra Pachauri ने कहा कि प्रस्तावित विनियम लागू होने से सामान्य वर्ग के उत्पीड़न की आशंका बढ़ेगी, जो न्यायोचित नहीं है। उन्होंने इसे एकपक्षीय निर्णय बताते हुए समाज में असमानता और भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।
सभा के संयोजक G. P. Goswami ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज की ओर से मांग की गई है कि इस अधिनियम को पुन: परीक्षण के लिए वापस लिया जाए, ताकि सामाजिक संतुलन और पारंपरिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में संतुलित और न्यायसंगत नीतियाँ आवश्यक हैं।
इस अवसर पर धन प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, देवी शरण शर्मा, अशोक शर्मा, ऋषिकेश त्रिपाठी, डॉ. एस.एन. शैली, अखिलेश पाठक, यतेन्द्र शर्मा, वेद कुमारी, रवींद्र शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, कपिल शर्मा, ललित शर्मा, ममता तिवारी, गौरव उपाध्याय एवं प्रियंका उपाध्याय सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभा ने आशा व्यक्त की कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
