जिला कारागार लुक्सर में नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर, 245 लाभार्थियों को मिला लाभ

  • रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की पहल, 200 बंदियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान

ग्रेटर नोएडा, 13 फ़रवरी 2026। Rotary Club Green Greater Noida द्वारा जिला कारागार लुक्सर में नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सेवा प्रोजेक्ट के तहत कुल 245 लाभार्थियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 200 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। आवश्यकता के अनुसार दवाइयों का भी वितरण किया गया।

शिविर के सफल संचालन में कारागार प्रशासन की ओर से संजय सिंह एवं एस.एस. गौतम का विशेष सहयोग रहा। क्लब पदाधिकारियों ने कारागार प्रशासन के मार्गदर्शन और समन्वय की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

क्लब की ओर से सरदार मनजीत सिंह, विनोद कसाना, ऋषि के अग्रवाल, एम.पी. सिंह, संजय गर्ग, रंजीत सिंह एवं अंकुर गर्ग की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही। आयोजन के दौरान बंदियों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

क्लब प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज के प्रति रोटरी की संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व का प्रतीक है। भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

यह भी देखे:-

होली से पहले एक्शन मोड में खाद्य विभाग
ग्रेटर नोएडा श्री धार्मिक रामलीला मंचन में भगवान विष्णु ने दिया पृथ्वी पर अवतार लेने का वचन
दिल्ली सरकार:: दुनिया की बनी पहली ऐसी सरकार जो अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का करेगी इस्तेमाल
शारदा विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर
वायु प्रदूषण रोकने के लिए ऐक्शन में आया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, आठ जोन में बांटकर प्रदूषण रोकने का ख...
बजट 2019: टैक्स में राहत नहीं मिलने से निराशा
मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
गौतमबुद्ध नगर के नए एसएसपी ने संभाला पदभार
जिला गौतमबुद्ध नगर में अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई ने दिया ज्ञापन, न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदे...
ग्रेटर नोएडा : फिल्म पद्मावती के निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ डाली गई याचिका कोर्ट में स्वीकार
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : कैकई ने भरत के लिए मांगा राज, राम को 14 वर्ष का बनवास
पसंद संस्था ने मिशन 22 करोड़ के तहत स्कूल में कराया पौधारोपण
बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में सरस्वती पूजन, बच्चों ने की मां सरस्वती की वंदना
भारी सुरक्षा के बीच हंरेेद्र प्रधान हत्याकांड में आज कोर्ट में हुई पहली गवाही, आरोपी हुए पेश
दादरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव