पुलिस से बदसलूकी कर आरोपी को भगाया, दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऊंची दनकौर निवासी एक वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने बदसलूकी कर गिरफ्तार वारंटी को छुड़ा लिया। इस मामले में आठ नामजद सहित कई अज्ञातों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

दनकौर सिटी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि ऊंची दनकौर के रहने वाले आबिद कुरैशी के खिलाफ कासना कोतवाली में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए घर पर गयी उसी दौरान वारंटी आबिद को पुलिस ने धर दबोचा । आरोप है कि इस पर परिजन भड़क गए और पुलिस के साथ धक्कामुक्की की । इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत कई महिलाओं ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए आबिद को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा कर फरार कर दिया। पुलिस द्वारा महिलाओं के खिलाफ पुलिस से अभद्रता करने व सरकारी काम मे बाधा पहुँचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि जाहिद व यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

अलीगढ़ में ज्वेलरी की दूकान लूटने वाले तीन बदमाश नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में घायल
पुलिस एनकाउंटर में दो गौकश बदमाश घायल, कुल तीन बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद में अवैध दूतावास का भंडाफोड़, यूपी एसटीफ नोएडा ने फर्जी एम्बेसडर हर्षवर्धन जैन को किया गिर...
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े आईपीएल के सट्टेबाज़
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए लूटरे बदमाश
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल: युवती की टूटी शादी, आरोपी पर केस दर्ज
नोएडा फेज- 3 पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लुटेरे
देखें VIDEO, ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने उत्तर प्रदेश की दो बड़ी बैंक डकैती का किया खुलासा
"ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ्टी": नोएडा पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, 1007 शराब पीने वाले गिरफ्तार, 854 वाहनों क...
बेटी के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने पर पिता पुत्र के साथ मारपीट
पड़ोसी के साथ महिला और पुरुष ने की मारपीट
फरार सजायाफ्ता कैदी को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा
ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर चाकू से हमला कर लूटपाट
शहर में ठग सक्रीय, संभलकर करें एटीएम का उपयोग
मुठभेड़ के बाद फरार हुए तीन बदमश गिरफ्तार, बीए का छात्र निकला गैंग का सरगना