15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए गौतम बुद्ध नगर के छह खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम में चयनित
- बालक–बालिका वर्ग में जिले के होनहार खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान, खेल जगत में खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा।
रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ, गौतम बुद्ध नगर के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का अवसर है। 15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई है, जिसमें जिले के छह होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ी
अविरल सिंह, कक्षा पाँचवीं, समसारा डी वर्ल्ड एकेडमी, ग्रेटर नोएडा
स्नितिक प्रताप सिंह, कक्षा पाँचवीं, एस्टर पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन
सात्विक आर्य, कक्षा चौथी, जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी
हृदय आनंद, कक्षा पाँचवीं, JBM ग्लोबल स्कूल, नोएडा
मायरा सिंह, कक्षा छठी, जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
इरा शर्मा, कक्षा पाँचवीं, जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर, मुख्य कोच आकाश बंसल, जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ी कान्हा अग्रवाल, केन्या के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ब्रायन मांगइरा माटिकों सहित सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों ने चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश टीम में जगह मिलने पर बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
संघ के सचिव रविकांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश बालक वर्ग की टीम के कोच पद पर जिले के कोच मिलिंद शर्मा को नियुक्त किया गया है, जो जिले के लिए एक और गौरव की बात है।
उत्तर प्रदेश टीम का अभ्यास शिविर गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 16 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के ये सभी छह खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद प्रदेश टीम 19 फरवरी को गाजियाबाद से तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना होगी।
15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन साईं जी रोल बॉल ग्राउंड, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में 21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।
