सिटी हार्ट स्कूल में हुई शैक्षिक विचार गोष्ठी।

  • पब्लिक स्कूल ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा कराई गई शैक्षिक विचार गोष्ठी।
  • राइट टू एजुकेशन को लेकर हुई विचार गोष्ठी।

दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। पब्लिक स्कूल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक सभा सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में आयोजित की गई, दादरी शहर के सभी गणमान्य स्कूल ऑनर्स व प्रधानाचार्य ने सभा में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार व नोडल अधिकारी आलोक मिश्रा रहे। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक संदीप भाटी व प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत चंदन का तिलक लगा कर किया। स्कूल की तरफ से सभी को फूल माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने राइट टू एजुकेशन के बारे में विस्तार से चर्चा की, कब ऑनलाइन फॉर्म भरे, कब लॉटरी निकलती है , बच्चों का चुनाव कैसे होता है। भिन्न भिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत कराया। स्कूल ऑनर्स ने भी इस दौरान अपनी आने वाली समस्याओं का अधिकारी को अवगत कराया, सभी स्कूल ऑनर्स ने आश्वस्त किया कि सही प्रक्रिया के द्वारा चयन बच्चों का दाखिला पूर्ण रूप से लिया जाएगा, गलत तथ्य प्रस्तुत कर, या गलत प्रक्रिया से आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, उन्होंने ऑनर्स को भी अवगत कराया कि बच्चा आवेदन करते समय अपने वार्ड व जिला पंचायत का ध्यान रखें, अपने वार्ड में आने वाले स्कूल व अपनी पंचायत में ही आवेदन करे जिस से आवेदन में कोई परेशानी न आए। अभिभावक किसी भी स्कूल के प्रारंभ की कक्षा में ही बच्चा का आवेदन कर सकता है।

कार्यक्रम के अंत में पब्लिक स्कूल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप भाटी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया, एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर शाल व संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान सभी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के ऑनर्स व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की जयंती पर किया श्रद्धांजलि समारोह
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 25 फरवरी को रोजगार महोत्सव–2026, 2000 से अधिक पदों पर मौके
जनपद में "आपदा मित्र" बनने का सुनहरा अवसर
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से पीछे से टकराई कार:हादसे में कार सवार की मौत
ग्रेटर नोएडा में इंस्टीट्यूशनल ग्रीन प्लॉट्स की दरों में संशोधन प्रस्ताव
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में खेलों की धूम, उर्जा 2.0 में छात्रों ने दिखाया दम
मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स...
इंडिगो व SRF फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में आवश्यक सामानों का वितरण
COVID-19: नोएडा ,ग्रेटर नोएडा में 1 महीने का किराया माफ करने का आदेश
जनसभा में उमड़ा जनसैलाब: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धिया...
जीआईएमएस में फ्रेशर्स पार्टी: प्रतिभा, अनुशासन और उत्सव का संगम
इंजिनीयरिंग के छात्र ने की ख़ुदकुशी
पत्रकार को पितृ शोक, कलमकारों, समाजसेवियों ने जताई संवेदना
मुकदमा वापस नहीं हुआ तो शिक्षक शिक्षण कार्य का करेंगे बहिस्कार
ग्रेटर नोएडा के किसानों की मंत्री सतीश महाना से मुलाक़ात, मिला आश्वाशन 
कल का पंचांग, 27 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त