शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान पर 8वें राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में उज्ज्वल भारत ई-मैगज़ीन के द्वितीय अंक का विमोचन

नई दिल्ली:
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान पर 8वें राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 के अवसर पर उज्ज्वल भारत ई-मैगज़ीन के द्वितीय अंक का भव्य विमोचन किया गया। यह अंक विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान एवं युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित है।

इस अवसर पर  सतीश उपाध्याय ,  विधायक – मालवीय नगर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (दिल्ली प्रदेश) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ  पियूष जैन (सचिव, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया),  तरुण कुमार शर्मा (मुख्य कार्यकारी अधिकारी – CEO, PEFI), डॉ. ए. के. बंसल (द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त – हॉकी, कार्यकारी अध्यक्ष, PEFI),  प्रदीप सेखावत (हेड – खेलो भारत पहल), डॉ. ए. के. उप्पल, तथा राज कुमार सिंह (संपादक – उज्ज्वल भारत ई-मैगज़ीन) सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं खेल प्रशासक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने उज्ज्वल भारत ई-मैगज़ीन की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रिका शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में सकारात्मक राष्ट्रीय विमर्श को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने इसे शोध, नीति-विमर्श और प्रेरणादायक प्रयासों का एक सशक्त डिजिटल मंच बताया, जो विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

PEFI द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञों, खेल प्रशासकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य खेल विज्ञान, शारीरिक साक्षरता एवं स्वस्थ भारत के निर्माण को सुदृढ़ करना रहा।

उज्ज्वल भारत ई-मैगज़ीन के द्वितीय अंक का विमोचन शिक्षा और खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया।

यह भी देखे:-

दिल्ली के लिए भी चलेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस, रेलवे बनाएगा ग्रीन कॉरिडोर
पाकिस्तान जाकर सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगी भारतीय सेना? जानें- क्या है आर्मी का जवाब
डॉ. डी० के० गर्ग, ऑल इंडिया एसोशियन ऑफ आयुर्वेद कॉलेज के कोषाध्यक्ष निर्वाचित
एमबीबीएस 2023 बैच के शैक्षणिक सत्र और वॉइट कोट समारोह का आयोजन
यूपी: सरकारी दफ्तरों में सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किया दिशानिर्देश
ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जगत फार्म मार्केट का लिया ज...
CORONA UPDATE: गौतमबुद्ध नगर के ये 21 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तब्दील, 3 मई के बाद मिल सकती है रियायत
स्थानीय युवकों को रोजगार मुद्दे पर किसानों ने सैमसंग पर दिया धरना
पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को किया हलकान, सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 10वें दिन भी...
लाल किला हिंसा : एक और आरोपी मनिंदर सिंह गिरफ्तार, दो तलवार भी बरामद
लखनऊ : अवध शिल्प ग्राम में बनेगा अस्थाई कोविड अस्पताल, डीआरडीओ जल्द तैयार करेगा 300 बेड
कोविड-19 महामारी को लेकर आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की
नोएडा सेक्टर-46 में होगा भव्य रामलीला मंचन
Coronavirus Update: कोरोना की दूसरी लहर के बीच मिले डबल म्यूटेंट वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र ...
सीएम योगी ने किया कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास
ग्यारह वर्षीय बच्ची से बाल श्रम करवाने का मामला: मकान मालिक, मां, मौसी और मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज