ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का जोरदार प्रदर्शन, गांव कासना नटों की मढ़ैया की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा।
ग्राम कासना नटकी मढ़ैया की वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के बैनर तले ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व AIMIM नेता अक्षित शर्मा ने किया।
प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मजदूर सभा) रोहतास शर्मा, जिलाध्यक्ष पुलकित सिंगल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव नायक सहित सैकड़ों किसान, स्थानीय ग्रामीण एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि वर्ष 1990 में गांव के अधिग्रहण के बावजूद आज तक ग्राम कासना नटकी मढ़ैया का जिला पंचायत या क्षेत्र पंचायत में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। प्रतिनिधित्व के अभाव के कारण ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधीन होने के बावजूद गांव में सड़क, नाली, ड्रेनेज और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी बदहाल स्थिति में हैं।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा ने आरोप लगाया कि गांव की सड़कें जर्जर हालत में हैं, नालियां खुली पड़ी हैं, ड्रेनेज सिस्टम ओवरफ्लो है और कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन खुले हुए हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक गर्भवती महिला के खुले सीवर में गिरने की घटना हो चुकी है, हालांकि वह बाल-बाल बच गई थी। इसके बावजूद प्राधिकरण द्वारा समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव नायक ने कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने ओएसडी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि गांव की जायज मांगों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण के अधिकारियों और भ्रष्ट व्यवस्था की होगी।
इस पर ओएसडी ने किसान नेताओं से एक सप्ताह का समय मांगा और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह बाद उन्हें बुलाकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद संगठन आगामी रणनीति तय करेगा।
प्रदर्शन के दौरान
“आवाज़ दो हम एक हैं”,
“जय जवान जय किसान”,
“भारत माता की जय”
जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पवन मावई, लटूर सिंह नागर, बादलपुर, नीरज शर्मा, शाहिद राणा नदीम, विवेक, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, रवि कुमार, मनीष, संदीप, अंकित, जितेंद्र, गुलाब, मिथुन, बॉबी, कांची, डॉ. रिंकु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
