लॉयड में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों का भव्य सम्मेलन, 13 वैश्विक विश्वविद्यालयों की सहभागिता
- विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अकादमिक साझेदारी और छात्र विनिमय पर की चर्चा
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज़ मीट का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन फॉरगुमन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें दुनिया के 13 प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
सम्मेलन में जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, दुबई, कनाडा, माल्टा, अमेरिका और फ्रांस सहित विभिन्न देशों के प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें आईसीएन बिज़नेस स्कूल (जर्मनी), यूनिवर्सिटी ऑफ़ लिवरपूल (यूके), मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी दुबई, ट्रिनिटी वेस्टर्न यूनिवर्सिटी (कनाडा), ईआईई यूरोपियन बिज़नेस स्कूल (माल्टा), ब्रिट्स इम्पीरियल यूनिवर्सिटी (दुबई), ग्लोबल बिज़नेस स्कूल (माल्टा व दुबई), शिलर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (अमेरिका व फ्रांस), इकोल डी मैनेजमेंट एप्लिके (फ्रांस), कंस्ट्रक्टर यूनिवर्सिटी (जर्मनी) और यूनिवर्सिटी ऑफ़ नियाग्रा फॉल्स (कनाडा) प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लॉयड प्रबंधन और फैकल्टी के साथ अकादमिक पार्टनरशिप, छात्र एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, संयुक्त शोध (रिसर्च) तथा अन्य सहयोगात्मक अवसरों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही छात्रों के लिए आयोजित संवाद सत्र में विदेशों में उच्च शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों, स्कॉलरशिप और वैश्विक करियर अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी, ग्रुप डायरेक्टर, लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने कहा कि लॉयड अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ दीर्घकालिक अकादमिक साझेदारी को प्राथमिकता देता है। उन्होंने बताया कि लॉयड का पहले से ही कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित है, जिनमें यूनिवर्सिटी ऑफ़ द विटवॉटर्सरैंड (दक्षिण अफ्रीका), कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सैन बर्नार्डिनो (अमेरिका), यूनिवर्सिटी कॉलेज सेदाया इंटरनेशनल (मलेशिया), मेसोस बिज़नेस स्कूल (फ्रांस) और महसा यूनिवर्सिटी (मलेशिया) शामिल हैं।
सम्मेलन छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक साबित हुआ, जहां उन्हें विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और अपने करियर को वैश्विक दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला। यह आयोजन लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की वैश्विक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करता है।
