मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, बादलपुर पुलिस ने बुजुर्ग हत्याकांड का किया खुलासा

‘बुलेट की आवाज’ पर टोकने से भड़का विवाद, ईंटों से हमला कर की गई हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महज बुलेट मोटरसाइकिल की तेज आवाज पर टोकना एक बुजुर्ग को इतना भारी पड़ गया कि आरोपियों ने ईंटों से हमला कर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में मनीष, अमित, आकाश और अभिषेक उर्फ सेकु को राजतपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें और सीआरटी टीम लगाई गई थीं। जांच के दौरान 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आखिरकार 30 जनवरी को सीसीटीवी और लोकल इंटेलिजेंस से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि एक मामूली विवाद था। घटना 17 जनवरी 2026 की है। ग्राम बम्बावड़ निवासी कृष्णपाल और सुंदर अपने खेतों में गेहूं की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी मनीष अपने साथियों के साथ शराब पीकर बुलेट मोटरसाइकिल से वहां से गुजर रहा था।

बुलेट के साइलेंसर से निकल रही तेज आवाज पर जब बुजुर्ग कृष्णपाल ने मनीष को टोका, तो आरोपी गुस्से में आ गए और कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान मनीष ने कृष्णपाल के चेहरे पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उनका सिर खड़ंजे की ईंटों से जा टकराया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने दूसरे बुजुर्ग सुंदर के सिर पर पीछे से ईंट मारकर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सबूत मिटाने के इरादे से भागते समय आरोपी मनीष घायल सुंदर का मोबाइल फोन तोड़कर अपने साथ ले गया, जबकि अमित ने मृतक कृष्णपाल का आधार कार्ड उठा लिया, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में दूध सप्लाई, सेल्स और होटल के केयरटेकर का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड और क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

दो युवकों को मारी गोली, घायल
पांच दुकानों में सेंधमारी कर हज़ारों की चोरी
स्विफ्ट डिज़ायर में सवार बदमाशों से बिसरख पुलिस की मुठभेड़: एक घायल, तीन गिरफ्तार, हथियार व लूट का स...
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल, लूटी हुई 5 मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद
लोन दिलवाने के नाम पर ठगी, पैसे और दस्तावेज मांगने पर मारपीट
बिसरख बिसरख व सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
ग्रेटर नोयडा का डॉक्टर करा रहा था कार चोरी
नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगी, ठग पहुंचा हवालात
अराजक तत्वों ने मूर्ति को किया खंडित , लोगों में रोष  
दादरी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को दबोचा
उद्यमी से प्रैंक करना पड़ा भारी आरोपी गिरफ्तारः
नए साल पर पुलिस का एक्शन: तीन एनकाउंटर में पांच बदमाश घायल, एक गिरफ्तार
अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत को सूरजपुर न्यायालय में बनाया गया एडीजीसी
बैठे थे समझौता करने, पति ने उलटा बरपाया कहर, फैमिली परामर्श केंद्र में पत्नी की उंगली तोड़ी
3 वर्ष की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में दर्दनाक मौत
अवैध हथियार सहित शातिर चोर गिरफ्तार