गश्त कर रही पुलिस जिप्सी को कैंटर ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल

ग्रेटर नोएडा। बीती रात सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एलजी गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस जिप्सी को टक्कर मार दी। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात गश्त कर रही पुलिस जिप्सी को ग्रेटर नोएडा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में जिप्सी पर सवार 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को राहगीरों ने मैक्स अस्पताल पहुँचाया। इधर आरोपी कैंटर चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अभी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार जो जिप्सी को चला रहे थे, कांस्टेबल गौतम कुमार, दया प्रसाद, राजकुमार यह सभी लोग हादसे में घायल हो गए। जब ये हादसा हुआ सभी पुलिसकर्मी एलजी कंपनी के सामने सर्विस रोड पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी जिसमें यह सभी लोग घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान का कहना है कि पुलिस जिप्सी रात में गश्त कर रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर में जिप्सी को टक्कर1मार दी जिसमें 4 कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस आरोपी कैंटर चालक की तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्वविद्यालय में पाँच दिवसीय मेडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्घोष 2025 का दूसरा दिन रहा सांस्कृतिक रंगों से सराबोर, राहुल जैन क...
एकेटीयू में बायोटेक्नोलॉजी पर कार्यशाला, वरिष्ठ वैज्ञानिक करेंगे मंथन
स्कूल कॉलेज फी रेगुलेशन एक्ट का अनुपालन करें : डीएम बी.एन. सिंह
गलगोटिया विश्वविद्यालय–वीवो मोबाइल्स में हुआ बड़ा करार: छात्रों को मिलेंगे हाई-टेक कौशल, इंडस्ट्री-र...
आईटीएस कॉलेज में टैबलेट वितरण: डिजिटल युग में फिजियोथेरेपी छात्रों की बड़ी छलांग
गलगोटिया विश्वविद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयो...
डॉक्टर मानवेन्द्र को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड 
अमृत स्किल महोत्सव में दी जा रही है 85 कोर्सेज में ऑनलाइन प्रशिक्षण
बाल-दिवस के मौके पर एक्युरेट इन्स्टीट्यूट को मिला बी0एम0डब्लू डीजल इंजन का तौहफा
विश्वेश्वरैया इंस्टीटूशन्स में बृहत् रोजगार मेला का आयोजन
चार मूर्ति चौराहे पर स्कूल बस पेड़ से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित
ऑक्सफोर्ड में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
Lex Fiesta 2k25: हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में रंगारंग विदाई समारोह, भावनाओं और उल्लास से भरा रहा दिन
एकेटीयू में शिक्षक बना रहे रोबोट
जीएल बजाज : प्रबंधन छात्रों का 12 वां  वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन