तालकटोरा स्टेडियम में ग्रेटर नोएडा के कराटे खिलाड़ियों का जलवा, यूपी टीम को दिलाई ओवरऑल ट्रॉफी

ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली।
दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में 23 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित तीसरी एआईकेएफ प्रेसिडेंट कप – ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों का शानदार दबदबा देखने को मिला। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के 40 खिलाड़ियों का विभिन्न आयु वर्गों में चयन हुआ, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम को ओवरऑल ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ये सभी खिलाड़ी ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी के छात्र हैं। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे मुख्य कोच शिवालक राज का मार्गदर्शन रहा, जबकि सह-कोच सेंसेई दिलीप कुमार और सेंपाई सर्वोदय कुमार का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। पूरी टीम का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन सेंसेई रजनीश कुमार की देखरेख में किया गया।

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर सहित कई राज्यों से करीब 1100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

स्वर्ण पदक विजेता 🥇

अनु सोलंकी, देवांश तिवारी, अनु ठाकुर, जाहनवी सिंह, आदर्श मौर्या, अध्विक अरोड़ा, तेजस्वी (काटा व कुमिते), नौक्षित

रजत पदक विजेता 🥈

रुद्रांश राज, तक्ष्वी त्रिपाठी, युवराज, नविज्ञा सोम, आयुष रावल

कांस्य पदक विजेता 🥉

कैरवी झा, गरिमा सिंह, आरुषि शर्मा, प्रभांशु सिंह, पर्णिका स्थावली, अक्षिता पाण्डेय, सर्वोदय कुमार, ख्याति सिंह, किशोरी पुनिया, दृष्ण दिनेश कुमार, खुशी सागवान, तनुषा नाहा, फरहान मंसूरी, अदिति सिंह, वंश नगर, प्रियांश भाटी

प्रतियोगिता से ग्रेटर नोएडा लौटने पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस सफलता से अभिभावकों में खुशी की लहर है। साथ ही, खिलाड़ियों को उनके-अपने विद्यालयों में प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से सम्मान और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

एआईकेएफ (ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन) के राष्ट्रीय महासचिव सेंसेई रजनीश कुमार ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

यह भी देखे:-

खुले में कूड़ा जलाकर यहाँ एनजीटी के आदेश की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां
शारदा यूनिवर्सिटी में वाइट कोट र्सेरेमनी का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में निवेश की नई लहर: उद्योग, यूनिवर्सिटी और अस्पताल खोलने को उत्सुक निवेशक
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला किसानों का डेलिगेशन..
स्ट्रीट लाइट की शिकायत दूर करने ग्रेनो प्राधिकरण की टीम आएगी आपके द्वार
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्क्वैश टूर्नामेंट का शुभारंभ, 19 राज्यों के 343 खिलाड़ी प्रतिभागी
स्वतंत्रता दिवस पर अपना स्कूल ऐच्छर में ध्वजारोहण, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और विकास विश्रांति के संय...
विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु विशेष कार्...
दनकौर में  होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा में जल शोधन को नई दिशा: आईटी सिटी में 12 एमएलडी एसटीपी को मंजूरी, 42 करोड़ की परियोजना ...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 129वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय, जानिए
आगामी 30 मई को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आई0आई0एम0टी0  काॅलेज में होगा रोजगार मेले का आयोजन
व्यापार बंधु समिति बैठक सम्पन्न: व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा में पहली बार मनाई गई अक्रूर जयंती, ठाकुरद्वारा मंदिर में सांस्कृतिक उल्लास और आध्यात्मि...
ग्रेटर नोएडा में दुकान, ऑफिस व क्योस्क पाने का एक और मौका
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत