चौबीस घंटे के अंदर नोएडा पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

नोएडा : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शुक्रवार रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश को लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी फरार है ।यह बदमाश चार वर्ष पूर्ण हुए एक हत्या के मामले में वांछित था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि आज रात को थाना सेक्टर 58 पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो संदिग्धों व्यक्ति आते हुए दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम पानसिंग बताया है। वह चार वर्ष पूर्व सेक्टर 71 में रहने वाले विपिन नामक व्यक्ति की लूट के विरोध में हुई हत्या के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसएसपी ने बताया कि बदमाश की बदमाश के दूसरे साथी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि फरार आरोपी का नाम ललित है।

यह भी देखे:-

60 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने मांगी जनता से फीडबैक
नोएडा : खाकी वर्दी हुई दागदार , चौकी इंचार्ज, 3 पुलिसकर्मी समेत 15 गिरफ्तार
हाउसकीपिंग कर्मियों ने कंपनी से की मोबाइल चोरी, 2 गिरफ्तार, ₹51,500 बरामद
टोल कर्मियों से कर रहा था अवैध वसूली , गिरफ्तार
कुल्हाड़ी से काटकर इंजीनीयर पत्नी को उतारा मौत के घाट
अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद
बसपा नेता व बाईक बोट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
दहेज़ के लिए दो विवहिताओं को जलाकर मार डालने का आरोप , मुकदमा दर्ज
ओला कैब बुक कर बकैब बुक कर बदमाशों ने लूटी कार
एक्सप्रेस वे पर बगैर नंबर के दौड़ रही हैं गाड़ियां, पुलिस बेपरवाह
ग्रेटर नोएडा : सरकारी गिफ्ट के चक्कर में अब बादलपुर के इस गाँव के 11 जोड़ों ने किया सात फेरों का घोटा...
रवि काना और उसके साथी के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
मंदसौर बच्ची रेप मामला समाज के गिरते मानव मूल्यों की बानगी: सरिता सिंह
सेक्टर-63 पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा, चोरी की बाइक और हथियार बरामद
शर्मनाक, दरोगा ने पुलिस चौकी में की ऐसी वारदात , हुआ ससपेंड, मुकदमा भी दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा में ताबड़तोड़ दो एनकाउंटर , दो बदमाश घायल