भारतीय किसान एकता शक्ति का संगठन विस्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वलंत मुद्दों पर उठी आवाज

ग्रेटर नोएडा।
भारतीय किसान एकता शक्ति का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा और जिला अध्यक्ष पुलकित सिंगल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन ने जिला गौतमबुद्ध नगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश में व्याप्त भ्रष्ट व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और युवराज मेहता की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से किसान आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक प्रशासन और शासन स्तर पर किसी भी तरह का ठोस समाधान नहीं निकाला गया है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। किसानों की मांगें जायज हैं, लेकिन उनकी आवाज को लगातार अनसुना किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान अपने हक और न्याय के लिए धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से न तो संवाद हो रहा है और न ही समस्याओं का निस्तारण। भारतीय किसान एकता शक्ति किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं।
गजेंद्र सिंह को प्रदेश संरक्षक, मोहम्मद रियाज को जिला अध्यक्ष मजदूर सभा गौतमबुद्ध नगर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी, संजीव नायक को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गौतमबुद्ध नगर, राहुल शर्मा को युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष और लटूर सिंह नागर को ब्लॉक अध्यक्ष दादरी बनाया गया।

इसके अलावा हिमांशु यादव, बबलू राजू और गजराज सिंह को प्रदेश सचिव, रविंद्र नायक को जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर तथा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक ठाकुर को सौंपी गई। वहीं माणिक चंद, हिमांशु यादव, गजराज सिंह, राजू, बबलू, भूपेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, रिंकू नायक, रॉबिन नायक, मनीष नायक, संदीप नायक, अंशुल मिश्रा, सुमित कुमार, रतन लाल यादव, अमर सिंह और राजेश सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

इस दौरान संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान एकता शक्ति की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की ओर से बताया गया कि कार्यकर्ताओं की योग्यता और अनुभव के आधार पर उन्हें शीघ्र ही प्रदेश, जिला और पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्तर पर उपयुक्त दायित्व सौंपे जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के समापन पर संगठन ने दोहराया कि भारतीय किसान एकता शक्ति किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में 7वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन देश विदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविदों...
वन महोत्सव पर बच्चों के संग IISc एलुमनाई ने चलाया वृक्षारोपण अभियान ग्रे
ग्रेनो में एक लाख तिरंगा बांटने की कार्य योजना तैयार
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हीट वेव एक्शन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
26 सितंबर को लॉन्च होगी ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना
विजय सिंह पथिक जयंती पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का भव्य आयोजन, हजारों लोगों की रही भागीदारी
उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक
कल का पंचांग, 21 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जीएसटी जागरूकता शिविर में अधिकारीयों ने व्यापारियों के जिज्ञासा को किया शांत 
शारदा विश्वविद्यालय में "योग अनप्लग्ड": विश्व योग दिवस पर वेबिनार में युवाओं ने जाना योग का महत्व
हाईकोर्ट की चेतावनी : ये दिल्ली है...यहां गैर कानूनी काम न करे यूपी पुलिस
गांव की समस्याओं के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथी हाथ बढाना सामजिक सहायता ग्रुप की पहल,वैक्सीनेशन रेजिस्ट्रेशन के लिए करेगा...
गौतमबुद्धनगर के अनुज कुमार प्रदेश मंत्री राजस्व संग्रह अमीन संघ निर्वाचित, कहा अमीनों के हित में कि...
द्रौण मेले के दंगल में देश के नामी- गिरामी पहलवानों ने की कुश्ती, बारिश में भी लोगों ने लुत्फ़ उठ...
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पथिक स्टेडियम में मना योगा दि...