आज ग्रेटर नोएडा में सजेगा सुर-साधना का संगम, तानराज संगीत विद्यापीठ करेगा सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा। विद्या, संगीत एवं कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना को समर्पित तानराज संगीत विद्यापीठ, ग्रेटर नोएडा द्वारा आज 25 जनवरी 2026 (रविवार) को सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से नादान तीर्थ स्कूल, नैनीताल बैंक परिसर, सामुदायिक केंद्र पी-3 के निकट, ग्रेटर नोएडा में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, भजन, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। विद्यापीठ के छात्र-छात्राएँ मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर भारतीय संगीत एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत, संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना है।

संस्थान की संयोजक ललिता झा ने बताया कि सरस्वती पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ज्ञान, साधना और भारतीय सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविद, कलाकार, अभिभावक एवं संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एन के मिश्रा (सेवा निवृत्त आईपीएस) एवं विशिष्ट अतिथि मधुर गुप्ता, प्राचार्या, जेनेसिस ग्लोबल स्कूल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

यह भी देखे:-

कोविड प्रभावित परिवारों के बीच राशन किट का वितरण
शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
डिजिटल इंडिया को चुनौती देता ग्रेनो प्राधिकरण
सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए आज फेसबुक व गूगल के साथ संसदीय स्थायी समिति (IT) की बैठक
25 हज़ार का ईनामी बदमाश एनकाउंटर में घायल
इंडसफूड मैन्युफैक्चरिंग 2025: IEML की संगठनीय उत्कृष्टता और वैश्विक खाद्य उद्योग में मील का पत्थर
केंद्रीय बजट 2026-27 में हस्तशिल्प क्षेत्र को बड़ी सौगात, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से कारीगरों...
लीगल एड क्लिनिक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को मिला प्रथम स्थान और दस हजार रूपए पुरस्कार
दिल्ली : प्राइवेट अस्पताल वालों ने मचा रखी है लूट, कोरोना डोज की वसूल रहे हैं मनमानी कीमत 
INTERNATIONAL TRADE FAIR : यमुना प्राधिकरण के स्टाल पहुंचे सीएम योगी, परियोजनाओं के प्रगति के बारे म...
गुरुग्राम : 13 माह की जिस बच्ची की केयर टेकर ने की थी पिटाई, सिर्फ हड्डियां नहीं टूटीं, लीवर-किडनी त...
भाजपा नेता को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा , दो गार्ड और राहगीर युवती की भी मौत
बेकाबू कार के नाले में गिरने से 2 की मौत,एक 3 की हालत गंभीर
सावित्री बाई बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया योग दिवस
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज