ग्रेटर नोएडा में भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर भव्य संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा, 24 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन के गौतमबुद्धनगर प्रथम आगमन के अवसर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज GL बजाज, ग्रेटर नोएडा में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी  चन्द शर्मा, दादरी विधायक  तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष  अमित चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि कल 25 जनवरी को दिल्ली से मथुरा जाते समय डी एन डी टोल प्लाजा पर सुबह 7 बजे सभी कार्यकर्ता मिलकर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने संगठन की शक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल आयोजन का संकल्प लिया।

जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, बिलासपुर चेयरमैन पति संजय चेची, बिजेन्द्र भाटी, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अर्पित तिवारी, मनोज मावी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के समापन में सभी ने भव्य स्वागत और संगठन की एकजुटता के लिए पूरी तत्परता दिखाई। गौतमबुद्धनगर के भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन को उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी देखे:-

"पद्मावती" फिल्म का राजपूत उत्थान सभा ने किया विरोध, पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन
वार्षिक इंटर-हाउस स्पोर्ट्स मीट : उत्साह और खेल भावना का अद्भुत संगम
आयुष्मान कार्ड धारकों को प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोज...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्ल्‍ड डेयरी समिट (IDF WORLD DAIRY SUMMIT 2022) का उद्घाटन, कहा न...
फटा राष्ट्र ध्वज फहराने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने की शिकायत
ग्रेनो प्राधिकरण ने रोजा याकूबपुर व हल्दौनी में भी बनाए रैन बसेरा
ग्रेटर नोएडा के पार्कों में हाईमास्ट लाइटों से फैलेगी रौशनी, सुरक्षा और सुविधा दोनों में होगा सुधार!
दहशत : बंदर का आतंक जारी , डॉक्टर को बनाया शिकार
ग्रेटर नोएडा : किसान सभा व सीटू ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
फर्जी जीएसटी बिल बनाकर लाखों की ठगी, सूरजपुर थाने में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
दादरी प्रकरण पर विपक्षी पार्टियां सेंक रही हैं रोटियां : ठाकुर धीरज सिंह प्रदेश अध्यक्ष, राजपूत उत्थ...
दनकौर में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की मनाई पुण्यतिथि
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की जिला योजना बैठक सम्पन्न, एकता दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ...
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कल का पंचांग, 18 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन