“ओडीओसी बनेगा यूपी की नई ताकत”, 77वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा संदेश

लखनऊ, 24 जनवरी।
उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मृति चिह्न भेंट कर गृह मंत्री का स्वागत किया और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़कर सुनाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (ODoC – One District One Cuisine) योजना उत्तर प्रदेश की नई ताकत बनेगी और प्रदेश के स्थानीय खाद्य उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

स्थानीय व्यंजनों को मिलेगी वैश्विक पहचान

सीएम योगी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से वन डिस्ट्रिक्ट–वन कुजीन (ODoC) योजना की औपचारिक शुरुआत हुई है। इसके तहत प्रदेश के 75 जनपदों के 75 विशिष्ट व्यंजन अब उत्तर प्रदेश की पहचान बनेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता और गुणवत्ता से युक्त भोजन, श्रीअन्न आधारित खाद्य उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को जियो टैगिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजाइनिंग के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जाएगा। इससे न सिर्फ स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

आत्मनिर्भर भारत में ओडीओपी की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन हुआ था, जब राज्यपाल राम नाईक थे और अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष। उसी समय वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट (ODOP) की अवधारणा को आगे बढ़ाया गया, जो आज आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला बन चुकी है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
उन्होंने बताया कि यूपी दिवस का आयोजन प्रदेश के सभी 75 जनपदों सहित देश-विदेश में रहने वाले उत्तर प्रदेशवासियों को जोड़ रहा है।

प्रदेश की पांच विभूतियों को यूपी गौरव सम्मान

कार्यक्रम के दौरान देश के लिए विशिष्ट योगदान देने वाली उत्तर प्रदेश की पांच विभूतियों को ‘यूपी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विभूतियों ने नवाचार, शोध और परिश्रम के जरिए विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दी है। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को बधाई दी।

युवाओं के लिए नई रोजगार योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जनपद में 100 एकड़ क्षेत्रफल में इस योजना का विकास किया जाएगा।
इस योजना के तहत युवाओं की योग्यता और क्षमता के अनुरूप उनके स्केल को स्किल में बदला जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

कई गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, सांसद संजय सेठ, ब्रजलाल, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, विधायक नीरज बोरा, जय देवी, राजेश्वर सिंह, अमरेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के इस आयोजन में विकास, संस्कृति, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिसने प्रदेश की प्रगति और भविष्य की दिशा को रेखांकित किया।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश : 63 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक को मिली तैनाती
AKTU के छात्र सीखेंगे एआई, जॉब में मिलेगी बढ़त नेमी एजुकेशन से हुआ एमओयू, मिलेंगे फ्री कोर्स
उत्तर प्रदेश में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार
किशोर के साथ कुकर्म ,पांच के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज
हमारा संकल्प, "एक भारत श्रेष्ठ भारत", कांग्रेस-सपा का "फूट डालो, हुकूमत करो": योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक, अयोध्या में भव्य समारोह की तैयारियाँ तेज
योगी सरकार ने नशे पर कसी नकेल, कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक दवाओं के खिलाफ प्रदेशव्यापी सख्त कार्र...
सीएम योगी ने 283 नवचयनितों को नियुक्ति पत्र सौंपा, युवाओं से किया ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन क...
आयुर्वेद दिवस पर बोले सीएम योगी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन
जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन
बजट 2025-26: उत्तर प्रदेश के विकास को नई उड़ान, किसानों से युवाओं तक सबको मिला लाभ
उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारीयों के हुए तबादले
BJP Foundation Day- 4 दशकों में बीजेपी ने लगातार छूईं नई ऊंचाइयां :चेतन
स्वच्छता अभियान में छात्र और शिक्षक जुटे, प्रयागराज में महाकुंभ के संकल्प को जीवंत रखा
राष्ट्रीय विकास में  सामाज प्रहरीयों का योगदान जरूरी - धर्मवीर भाटी 
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने किसानों की समस्याओं को लेकर यमुना प्राधिकरण के सभागार की बैठक