जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ग्रेटर नोएडा। 21 जनवरी 2026 को जीडी गोइंका पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा (असेम्बली) का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेनू सेहगल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह दिवस हमें देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

इसके पश्चात यूकेजी कक्षा के नन्हे बच्चों ने असेम्बली में देशभक्ति गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत “जन गण मन” और “वंदे मातरम” की सामूहिक गायन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया और उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो, ग्रेटर नोएडा की बोर्ड मीटिंग में लिया गया ...
दुष्कर्म के दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश, चोरी के नकदी रुपये, स्कूटी और अवैध हथियार बरामद
कथा को सुनने से हो जाते है करोड़ पाप नष्ट
सिलिंडर फटने से युवक की मौत, दो झुलसे
उद्यमियों  की समस्या से रूबरू हुए नरेंद्र भूषण सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण 
कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: अमेरिकी निर्वासन पर चुप्पी के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन
गांजा तस्कर गिरफ्तार: दादरी पुलिस ने 1.2 किलो गांजा किया बरामद
आईआईएमटी कॉलेज में अशोक सिंघल की जयंती पर बौद्धिक संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह
आजादी की लड़ाई में नेता जी का योगदान अतुलनीय : डा. राहुल वर्मा
GIMS के डॉ. सक्तिधासन एम को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित
कलक्ट्रेट में परंपरागत ढंग से मनाई गई गाँधी- शास्त्री जयंती
दादरी विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, संपर्क में आए लोगों से जांच की अपील 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “मंथन” ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता-2025 का सफल आयोजन
यमुना प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क में 12 भूखण्डों का सफल आवंटन, 100 करोड़ का निवेश और 1000 रोजग...
पार्क एवेन्यू, गौर सिटी में AOA चुनाव संपन्न, विक्रम प्रताप सिंह बने अध्यक्ष