अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस: महिलाओं ने लोकगीत गाकर गुर्जर संस्कृति के रंगों को बचाने दिया संदेश
ग्रेटर नोएडा: अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस के उपलक्ष्य पर गुर्जर समाज ने आज शहर के गौतमबुद्ध विश्वविध्यालय में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया . बता दें प्रतिवर्ष 22 मार्च को अंतराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाया जाता है.

आज सांस्कृतिक उत्सव के क्रम में गुर्जर समाज की महिलाओं ने लोकगीत गाकर गुर्जर संस्कृति के रंगों को बचाने संदेश दिया . वहीं लोकप्रिय रागिनी गायक सतपाल एंड पार्टी ने रागनी के माध्यम से गुर्जरों की बलिदान गाथा और और समाज का बखान किया .
इस मौके पर मुख्या अतिथियों के रूप में कर्नल करोड़ीमल बैसला, सुनीता बैसला प्रिंसिपल सेक्रेटरी, पूजा अवाना आईपीएस, भाजपा नेता नवाब सिंह नागर, बसपा नेता वीरेंद्र डाढ़ा, भारतीय क्रिकेटर परविन्दर अवाना, रिया मावी ,रेणु गुर्जर विशाल नागर, प्रियंका नागर आदि गुर्जर समाज की हस्तियां सम्मलित हुई. इस दौरान गुर्जर समाज के उत्थान के लिए विचार-विमर्श किया गया। जिसमें गुर्जर समाज को राजनीति व सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के मुद्दों पर चर्चा हुई. आयोजकों के मुताबिक इस आयोजन का मूल उद्देश्य समाज में इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता लाना है।
कार्यक्रम के आयोजक एस.के नागर, सतेंद्र नागर ,अमित डेढा ,बिट्टू कसाना मोहित, प्रशांत, जितेंद्र नागर, चमन शास्त्री एवम समस्त गुर्जर परिवार था.
